शिवपुरी। जिले में पहली बार एन सी अकादमी एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हैप्पी डेज स्कूल कैंपस में मॉम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। "मॉम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता" में मेघा विजेता तो उपविजेता निधि संधू रहीं।
प्रतियोगिता के आयोजक निखिल चौकसे सचिव जिला बैडमिंटन संघ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यस्त जीवन से समय निकालकर खेल के माध्यम से स्वास्थ्य, उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था, साथ ही उन्हें स्कूल एवं कॉलेज के दिनों की यादों को पुनः जीने का अवसर प्रदान करना था।
प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में प्राचार्य अंजू शर्मा, श्रीमती नीतू धीर ,श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी, श्रीमती शिल्पी जैन ,श्रीमती स्वाति वर्मा, डॉ नीलांबरी चौकसे, श्रीमती रीना गुप्ता, श्रीमती निधि वर्मा, डॉ शुभांगी शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
*प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर 43 मैच खेले गए।
*प्रतियोगिता में शहर की 25 मॉम्स यानि माताओं ने भाग लिया जिसमें
1. रागिनी त्रिवेदी
2. पूजा खटीक
3. प्रीति भवेदी
4. हेमलता गुप्ता
5. नीलांबरी चौकसे
6. वर्षा शर्मा
7. प्ररनोति शर्मा
8. विधि भार्गव
9. लक्ष्मी खंडेलवाल
10. रितिका गुप्ता
11. निधि संधू
12. सावित्री देवी
13. उर्वशी राजपूत
14. वर्षा कुशवाहा
15. शैलजा सिंह राजपूत
16. निधि वर्मा
17. सुरभि जैन
18. रीना गुप्ता
19. निकिता सचदेवा
20. डॉ. शिरस धीर
21. मेघा माहेश्वरी
22. रोहिणी भदौरिया
23. रिचा रघुवंशी
24. हर्षा रोचलानी
25. छवि विरमानी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने योग्य रही।
प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई। जिसमें 8 पूल थे हर एक पूल से एक खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।*क्वार्टर फाइनल मुकाबले
1- क्वार्टर फाइनल
सावित्री देवी vs सुरभि जैन के बीच हुआ जिसमें 11/3 से सावित्री देवी ने जीत दर्ज की।
2- क्वार्टर फाइनल
3- क्वार्टर फाइनल
हेमलता गुप्ता vs रितिक गुप्ता जिसमें हेमलता ने 11-4 से जीत दर्ज की।
4-चौथा क्वार्टर फाइनल
*सेमीफाइनल मुकाबले
1-सेमीफाइनल में मेघा माहेश्वरी ने सावित्री देवी से एक संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में 11- 8 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया !
2- सेमीफाइनल में निधि संधू ने हेमलता गुप्ता को 11-5 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया!
*फाइनल मैच
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेघा माहेश्वरी ने अपने प्रतिद्वंदी निधि संधू को एक शानदार मुकाबले में 11-3 एवं 11-5 से सीधे सेटों में जीत दर्ज कर शिवपुरी की पहली मॉम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता अपने नाम की ।
ऑफिशियल के रूप में माधवी राठौर, मौली गुप्ता, अर्णव आर्य, कृष्णा बिंदल रहीं।
*प्रीति भावेदी ने कहा, हमने सोचा नहीं था शिवपुरी जैसी छोटी जगह पर यह टूर्नामेंट हो सकता है, सफल आयोजन
करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
*मेघा माहेश्वरी ने कहा, हमें बहुत अच्छा लगा इसी बहानेहम घर से बाहर निकल पाए और अपने सपने पूरे किए।
*शैलजा सिंह चौहान ने कहा, ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे ने जब मुझे ट्रॉफी के साथ घर आते देखा तो वह इतना खुश हुआ कि वह रात में सोया तो उस ट्रॉफी को अपने साथ लेकर सोया।
इनका रहा सहयोग, शुक्रिया
सभी प्रतिभागियों को अतिथि ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने हैप्पी डेज स्कूल, इनर व्हील क्लब प्राइड ऑफ शिवपुरी, ps होटल, स्पर्श फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन क्लिनिक, एवं सभी सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। यह प्रतियोगिता न केवल खेल का मंच बनी, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी साबित हुई। अंत में आभार व्यक्त उदिता देवी द्वारा किया गया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें