Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: Eastern Heights Public School में आयोजित हुई पांचवीं स्व. श्री महेंद्र प्रताप मेमोरियल स्केटिंग प्रतियोगिता

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Eastern Heights Public School में 5th स्व. श्री महेंद्र प्रताप मेमोरियल स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं स्केटिंग अकादमियों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी गति, संतुलन व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्कूल डायरेक्टर सुबोध अरोरा जी एवं श्रीमती नीलम अरोरा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल मनीष गुप्ता एवं वाइस-प्रिंसिपल प्रीति शर्मा भी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता को अंडर-7 से अंडर-14 आयु वर्ग तक विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों से लेकर बड़े खिलाड़ियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शकों ने खिलाड़ियों की तेज रफ्तार और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खूब तालियां बजाईं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय 
हैप्पी डेज स्कूल, गणेशा ब्लेसेस स्कूल, गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल एवं दून पब्लिक स्कूल जी के हेरिटेज, होलि बुड्स स्कूल, सेंट चार्ल्स स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-7 कैटेगरी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी -
आयुष्मान गोयल, रुद्रांश अग्रवाल, मुकुंद राठौर, स्वस्ति तिवारी, श्रेया जैन, अनाया गुप्ता, आर्यमन, अर्मान आदिवासी, नितिविक गुप्ता, आरोही शर्मा
अंडर-9 कैटेगरी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी -
देवित गोयल, काव्यांश गुप्ता, सूर्यश यादव, हरसिमरन कौर, अन्वी जैन, आन्या भुगरा, गुरुवक्श सिंह, प्रत्यक्ष जैन, नक्श धाकड़
अंडर-12 कैटेगरी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी -
राघवेंद्र रघुवंशी, अराध्या धाकड़, सक्षम सोनी, अराध्या सिंह, भव्या तिवारी, राधिका कुशवाह, मेधांश गुप्ता, गर्वित अग्रवाल, मान्विक गुप्ता, वेदांत भार्गव, आर्या अग्रवाल, आर्णा गर्ग
अंडर-14 कैटेगरी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी -
देव झा, हर्षित नरूला, राघव गर्ग, चितरांश दौरे, कुश भार्गव, आर्यन श्रीवास्तव, वंशिका गर्ग आदि रहे! 
प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्केटिंग प्रशिक्षक हेमंत जाटव ने बताया कि ऐसे खेल आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें बड़े स्तर तक आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की!












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129