Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी गुना फोरलेन पर ऑटो को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, यात्री घायल, आरटीओ की लापरवाही से शहर की सीमा लांघकर फोरलेन पर यात्री भरकर दौड़ रहे ऑटो, MP सरकार के डिपो शुरू करने के वादे भी झूठे, देखिए video

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी गुना फोरलेन पर एक ऑटो को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। ऑटो में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। महिलाओं और पुरुषों को लेकर ऑटो जा रहा था तभी पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी और बह पलट गया। घायल यात्री सड़क पर तड़पते दिखाई दिए
जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
बता दें कि सरकार ने जब से डिपो बंद किया है तभी से यात्री बसों का टोटा है और हाइवे पर नियम विरुद्ध ऑटो यात्रियों को दिन रात ढोने में लगे रहते हैं जिनसे कई बार बड़े हादसे पेश आए हैं। दो तीन साल पहले कोलारस इलाके में एक ऑटो दो ट्रकों के बीच चिपककर रह गया था अंदाज लगाया जा सकता है कि यात्रियों की क्या दशा हुई होगी। इधर जिला परिवहन अधिकारी इस गंभीर विषय और ध्यान नहीं दे रही। हालात ये है कि शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन की तरफ जहां उनका ऑफिस है उसी तरफ रात दिन ऑटो शहर की सीमा छोड़कर सुभाषपुरा और कभी तो ग्वालियर तक आते जाते है और अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होकर यात्रियों को घायल कर चुके हैं। इधर सरकार रोडवेज को दोबारा शुरू करने का खाली ढोल पीटने में लगी है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129