Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman 1 फ़रवरी 2026 को सुबह 11 बजे Parliament of India में केंद्रीय बजट 2026–27 प्रस्तुत करेंगी

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Delhi दिल्ली। देश की केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman 1 फ़रवरी 2026 को सुबह 11 बजे Parliament of India में केंद्रीय बजट 2026–27 प्रस्तुत करेंगी। आम बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक अहम बजट माना जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में ये बजट पेश करेंगी। पिछले साल का बजट एक लोकप्रिय बजट माना जाता है जिसमे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली थी। इस बजट में इनकम टैक्स में छूट, सैलरीड क्लास के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, सस्ती दवाओं और इंश्योरेंस सेक्टर में सुधार जैसे बड़े फैसले लिए गए थे। इस साल सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था पर है।
बता दें कि बजट सरकार का वार्षिक लेखा-जोखा होता है। आसान शब्दों में कहें तो बजट में बताया जाता है कि अगले वित्त वर्ष में सरकार कितना कमाएगी, कितना खर्च करेगी और पैसा किन-किन क्षेत्रों में जाएगा।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129