*विधायक कैलाश कुशवाहा के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस, SBI कियोस्क घोटाले में महिला एडवोकेट सहित तीन पर FIR दर्ज
शिवपुरी। जिले में एक बार फिर से कियोस्क पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। दस्तावेजों में हेरफेर करते हुए ग्रामीणों की अच्छा व्याज दिलाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खाते खोले फिर कियोस्क संचालक ने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। इस मामले का खुलासा पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किया है। जिन्होंने एसपी को आवेदन देकर ग्रामीणों की मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद संबंधित थाने ने केस दर्ज कर किया गया है। विधायक ने बताया कि उक्त घोटाले को लेकर
SBI कियोस्क घोटाले में महिला एडवोकेट सहित तीन पर FIR दर्ज हुई है, सतनवाडा के कियोस्क पर जाली दस्तावेज और फर्जी FD और पासबुक एंट्री कर ग्रामीणों से लाखों की ठगी का खुलासा विधायक कैलाश कुशवाह ने किया है। (देखिए video) विधायक ने साफ कहा कि इन ठगों ने कई लोगों को लूटा है लगभग 70, 80 लोग मेरे संपर्क में है। उधर सतनवाड़ा में एसबीआई कियोस्क सेंटर पर 17 ग्राहकों से लाखों रुपए की ठगी के इस मिडिल में ग्राहकों ने एफडी कराई, लेकिन उन्हें फर्जी कागज थमा दिए गए। जब खातों के स्टेटमेंट निकाले गए तो खातों में कोई राशि नहीं थी। मैनुअल लेनदेन के जरिए फर्जी तरीके से रकम हड़पी गई।
इन पर दर्ज हुआ केस
प्रमोद सक्सेना साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना, अजय खटीक, सतनवाड़ा निवासी पर केस दर्ज किया गया है। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने खुद जाकर एफआईआर दर्ज कराई। विधायक ने कहा कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार और एसपी अमन सिंह के भी उन्होंने कई चक्कर लगाए जब सुनवाई नहीं की तब उन्हें जाना पड़ा। कुशवाह के अनुसार काफी बड़ा गोलमाल किया है। इसमें अभी और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
पुलिस के रोजनामचे से पढ़िए
फरियादी मुकेश कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 35 साल नि. नरवर रोड सतनवाडा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी मोबाईल नम्बर-09179554324 में हमराह अपने पिता जगदीश कुशवाह, मां मुन्नी कुशवाह एव सतनवाडा के रजनी पत्नी प्रताप कुशवाह, रम्मो पनि गोपाल कुशवाह, साबो पत्नी लखनलाल कुशवाह, रजनी पत्नी संजय कुशवाह, जयकुमारी पत्नी शंकर कुशवाह, शंकर पुत्र धनीराम कुशवाह, शाति पत्नी शिवराज कुशवाह, कमलाबाई पत्री करनसिंह कुशवाह, सविता पत्री राकेश कुशवाह, विमला पत्नी कल्लू राठौर, रानी पत्नी संतोष बाथम, किरन पत्नी गजराज सिंह जाटव, किरन पनि गिर्राज जाटव के के उपस्थित थाना आकर एक टाईपशुदा आवेदन पत्र विषय- एसबीआई क्योस्क संचालक प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना निवासीगण ग्राम सतनवाडा कला, अजय बटीक निवासी शिवपुरी द्वारा षडयन्त्र पूर्वक जाली दस्तावेज तैयार करने एव धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से रूपये हडपने के सबंध में प्रस्तुत किया गया। नकल आवेदन पत्र हस्वजैल है।
प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी, थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी बिषय-एसबीआई क्योस्क संचालक प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना निवासीगण ग्राम सतनवाडा कला, अजय खटीक निवासी शिवपुरी द्वारा षडयन्त्र पूर्वक जाली दस्तावेज तैयार करने एव धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से रूपये हडपने के संबंध में। महोदय, निवेदन है कि ग्राम सतनवाडा कला के निवासी प्रमोद कुमार सक्सेना जिनकी ग्राम सतनवाडा में एसबीआई बैंक की क्योस्क शाखा है जिसको उनकी पत्नी साधना सक्सोना व लडका रितेश सक्सेना संचालित करते है तथा जिस पर अजय खटीक निवासी शिवपुरी का ओपरेटर है आज से करीब 07-08 साल पहले प्रमोद सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना, अजय खटीक के द्वारा मुझे व मेरे साथ अन्य गांव वालो को क्योस्क बैंक सतनवाडा में खाता खोलने का लालच दिया और हमसे बोला कि अगर तुम सभी लोग हमारे क्योस्क बैंक सतनवाडा में खाता खोलोगे तो तुम्हे पैसे जमा करने शिवपुरी नहीं जाना पड़ेगा साथ ही तुम लोगो को हमारे यहा अन्य बैंको की अपेक्षा ज्यादा व्याजदर मिलेगी साथ ही साथ अन्य शासकीय योजनाएं आती है उनका भी तुम्हे लाभ मिलेगा जिससे हम लोग उनकी बातों में आकर लालच में आ गये और मैंने अपना एवं अपने पिता, मां, पत्नी के खाते खुलबाये था तथा गांव के अन्य लोगो ने भी इनकी बातों में आकर क्योस्क बैंक सतनवाडा में खाते खुलवाये थे मेरे पिता जगदीश कुशवाह का खाता क्रमांक 36841123598 है तथा उसी बैंक में मेरी मां मुन्नी कुशवाह का बचत खाता क्रमांक 35848800130 तथा मेरी पत्नि ममता कुशवाह का बचत बाता क्रमांक 35697528040 है। मेरे पिताजी के खाते में पूर्व से 29000/-रूपये जमा थे दिनांक 06.07.2022 से 02.07.2024 के बीच में कुल 219000/-रूपये मैने जमा किये थे तथा तीन वर्ष की किसान सम्मान निधि 38000/-रूपये भी मेरे पिता के खाते में जमा हुए थे मेरी मां मुन्नी के खाते में 53000/-रूपये की 05 एफ.डी. की थी जो एसबीआई क्योस्क के नाम से अजय खटीक ने फर्जी कागज थमा दिया है अजय खटीक द्वारा मेरे पिता की पासबुक में भी फर्जी तरीके से हाथ से इन्ट्री की गई है मेरी पत्नी ममता कुशवाह के खाते से भी अजय खटीक द्वारा फर्जी रूप से अंगूठा लगबाकर 32000/-रूपये निकाले गये है हमने दिनाक 23.12.2025 को एसबीआई बैंक शिवपुरी जाकर पता किया तो मेरे पिता, मां, पत्नी के खातो में किताब पर दर्ज रकम के हिसाब से रूपये जमा होना नहीं पाया गया है। क्योस्क संचालक प्रमोट सक्सेना तथा उसकी पत्नी साधना सक्सेना व लडका रितेश सक्सेना तथा अजय खटीक के साथ बैठकर क्योस्क बैंक सतनवाडा पर लिखापडी करते है मैने जब प्रमोद, रितेश, साधना, अजय से बात की तो उन्होने आजकल की कहकर हमें टरका दिया तथा कहने लगे कि हम तुम्हारे रूपये बापस करवा देगे किन्तु आज दिनाक तक इन लोगो ने हमारे बैंक खातों में जमा किये गये रूपये बापस नहीं किये है इन लोगो ने मिलकर हमारे साथ धोखाधड़ी की है इसी तरह मेरे पडौसी रजनी पत्नी प्रताप कुशवाह, रम्मो पत्नि गोपाल कुशवाह, साबो पत्नी लखनलाल कुशवाह, रजनी पत्नी संजय कुशवाह, जयकुमारी पत्नी शंकर कुशवाह, शंकर पुत्र धनीराम कुशवाह, शांति पत्नी शिवराज कुशवाह, कमलाबाई पत्नी करनसिह कुशवाह, सविता पत्नी राकेश कुशवाह, व सतनवाडा कलां की विमला पत्नी कल्लू राठौर, रानी पत्नी संतोष बाथम, किरन पत्नी गजराज सिंह जाटव, किरन पनि गिर्राज जाटव के खातों से तथा गांव के व आसपास के अन्य गांव के लोगो के खातों से भी प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना व अजय खटीक द्वारा धोखाधड़ी कर रूपये खातों में जमा करने हेतु लिये गये किन्तु खातों में रूपये जमा नहीं किये गये है बाद् में हमे जात हुआ कि इन लोगो के द्वारा आसपास के गांव के अन्य लोगो के साथ भी इसी तरह छलपूर्वक खाते की किताब में इन्ट्री कर धोखाधड़ी कर रूपयो की हेराफेरी की है तथा पासबुक में फर्जी तरीके से इन्ट्री की गई है व फर्जी एफ.डी. कराकर दी गई है जिसका एसबीआई बैंक शाखा शिवपुरी में कोई रिकार्ड नहीं है। हम सभी लोगो ने मिलकर अलग अलग आवेदन पर से एक ही आवेदन तैयार कर अनावेदकगण प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना नि. गण सतनवाडा व अजय खटीक निवासी शिवपुरी के विरूद्द कार्यवाही हेतु दिया जा रहा है। अतः श्रीमानजी से निवेदन है। कि आवेदन पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक 05.02.2026 हस्ताक्षर हिन्दी मुकेश कुशवाह पठनीय प्रार्थी मुकेश पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 35 साल नि. नरवर रोड सतनवाडा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी मोबा.-09179554324। उपरोक्त आवेदन पर से आरोपीगण प्रमोद कुमार सक्सेना, साधना सक्सेना, रितेश सक्सेना नि. गण सतनवाडा व अजय खटीक निवासी शिवपुरी के विरूद्ध अपराध धारा-318(4), 338,336 (3), 340(2), 61 (2) बीएनएस 2023 का दण्डनीय पाया जाने से प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया जाता है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें