Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मां काली दरबार, सुभाष कॉलोनी, कमलागंज में 23 की शाम 7 बजे से सुंदरकाण्ड का आयोजन

रविवार, 22 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मां काली दरबार, सुभाष कॉलोनी कमलागंज में 23 मार्च की शाम 7 बजे से सुंदरकाण्ड का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत दरबार प्रमुख मदन गोयल ने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। बता दें कि मां काली के दरबार में बीते 35 साल से नवरात्र की पंचमी को सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है जिसमें शिवपुरी जिले ही नहीं बल्कि दूरदराज के भक्त शामिल होते आए हैं। यहां प्रत्येक सप्तमी और चौदस को दरबार लगता है जिसमें माता माध्यम से भक्तों की समस्या का निदान किया जाता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129