ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर ने आज दिनांक 22.03.2026 को जौरासी घाटी झासी रोड पर निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाने वालों के चालान किए। ट्रैफिक प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि उक्त संवेदनशील मार्ग पर वाहनों की गति निर्धारित सीमा 50 किमी. प्रति घन्टा है। इन्टरसेप्टर वाहन द्वारा कुल 17 वाहनों के चालान ओवर स्पीडिंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूध्द किए। जिनसे चालानी कार्यवाही कर कुल मशुरूका राशि 17000/- वसूली की गई। ये कारवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर (मध्यः यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान ग्वालियर के निर्देशन में तेज रफतार वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु यातायात थाना झांसी रोड के थाना प्रभारी धनजय शर्मा की टीम के द्वारा किए गए।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें