Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नवीन वर्ष के लिए आबकारी की मदिरा दुकानों के लिए टेन्डर प्रक्रिया शुरू

रविवार, 1 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नवीन वर्ष के लिए आबकारी की मदिरा दुकानों के लिए टेन्डर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग शिवपुरी में मदिरा दुकानों के लिए टेन्डर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है . प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष मदिरा दुकानों के नवीनीकरण का विकल्प सरकार द्वारा मौजूदा ठेकेदारों को उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस वर्ष प्रदेश की सभी मदिरा दुकानों का निष्पादन एक से पांच दुकानों के समूह बना कर विगत बर्ष की कीमत में 20% की वृद्धि कर टेन्डर जारी किए गए हैं. 
शिवपुरी जिले की 113 दुकानों के 32 समूहों का निष्पादन तीन बैच में 11-11-10 समूहों में बांट कर किया जाएगा. सर्वप्रथम 11 समूहों का टेंडर जारी किया गया है जो दिनाँक 02 मार्च 2026 को खुलेगा.
उसके बाद अगले 11 समूहों के टेन्डर 3 मार्च से लाइव होंगे और 5 मार्च को खुलेंगे. शेष 10 समूहों के टेन्डर दिनाँक 6 मार्च को लाइव होकर 7 मार्च को खुलेंगे. 
इस वर्ष सभी समूहों के ओपन टेन्डर से शिवपुरी जिले में 25-30% राजस्व वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129