बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से बीमार थीं। आज शाम 5 बजे बैतूल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि स्पेशल चाइल्ड थीं। कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुख की घड़ी में देश प्रदेश के बड़े राजनेताओं ने खण्डेलवाल परिवार को सांत्वना दी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने लिखा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#Hkhandelwal1964
#BJP4MP
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें