Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: डर के आगे जीत, डर रही बच्ची का हाथ पकड़ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, बच्ची को शाबाशी देते हुए कहा, तुम्हारे जीवन का कवच है ये वैक्सीन

सोमवार, 16 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। गुना के म्याना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक बेहद आत्मीय क्षण देखने को मिला जब एचपीवी वैक्सीन लगवाने से घबराती बच्ची का हाथ स्वयं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पकड़ा और बच्ची को समझाते हुए वैक्सीन लगवाई।
दरअसल आज केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद आज म्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दौरे पर थे जहाँ उन्होंने देखा कि एक बिटिया वैक्सीन लगवाने में डर रही थी। उन्होंने बच्ची का हाथ थामा, वैक्सीन लगवाई और कहा कि ये तुम्हारे जीवन का कवच है। इस अवसर केंद्रीय मंत्री ने वैक्सीनधारक को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी दिया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129