Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नियमितीकरण, वेतन विसंगति और आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर बिजली कर्मचारी महासंघ ने किया आंदोलन का ऐलान

मंगलवार, 17 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। नियमितीकरण, वेतन विसंगति और आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 
आज दिनांक 16 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ) आहवान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों की भांति शिवपुरी के मंडीखेड़ा जल विद्युत गृह मड़ीखेड़ा जिला शिवपुरी के अधीक्षण यंत्री श्री मनोज कुमार सोनी को माननीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया  जिसमें विद्युत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की घोषणा कर दी है। विभिन्न स्तरों पर प्रबंध निदेशक, ऊर्जा मंत्रालय और ऊर्जा मंत्री से पत्राचार तथा द्विपक्षीय वार्ता के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, इसलिए संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। विद्युत क्षेत्र में लगभग 15 वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है, 2013 की परीक्षा के बाद संविदा पर रखे गए कर्मियों को भी आज तक नियमित नहीं किया गया। नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, गृह जिला स्थानांतरण नीति लागू करने, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ को पदोन्नति अवसर देने, 1979 के कर्मचारियों से जुड़े उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने और 2018 के बाद नियुक्त कार्यालय सहायकों के वेतनमान में सुधार की मांग की गई है।महासंघ ने करीब 50 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अलग निगम बनाने, महंगाई के अनुसार वेतन वृद्धि, जोखिम, चिकित्सा व रात्रिकालीन भत्ते, बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने और बिना कारण छंटनी रोकने की मांग भी रखी है। इसके साथ ही मीटर रीडरों के नियमितीकरण, पेंशन में महंगाई भत्ता, सहायक राजस्व अधिकारियों को पदोन्नति, उच्च योग्यता पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि, लंबित अनुकंपा नियुक्ति, एलटीसी, गृह यात्रा भत्ता, ओपीएस लागू करने और डिप्लोमाधारी कर्मचारियों को कनिष्ठ यंत्री का करंट चार्ज देने की मांग शामिल है।महासंघ ने आंदोलन की रूपरेखा में 16 मार्च के बाद जिलों में सूचना व प्रदर्शन, 2 अप्रैल को सभी जिलों और कंपनी मुख्यालयों पर धरना तथा 16 अप्रैल को भोपाल में रैली और धरना का कार्यक्रम घोषित किया है। ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, दीपक कुमार शिवहरे, शुभम बंसल, कपिल चौधरी बृजेंद्र असैया, ज्योति आर्य, रोहित त्रिपाठी, आशुतोष प्रजापति , गौरव अग्रवाल,संदीप सेन, रघुनंदन धाकड़ लोकेश शर्मा आदि दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129