* संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर एवं वृत्त स्तरीय वन विभाग की परामर्शदात्री की बैठक में राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अरविंद्र सिंह संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण) संभाग ग्वालियर भ्रमण पर थे इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राजेंद्र पिपलौदा, राजकुमार सरैया, एवं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर द्वारा संघ की ओर से पुष्प गुच्छ,शॉल- श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत,अभिनंदन किया गया। साथ में पधारी श्रीमती गौरी तिवारी सांख्यिकी अधिकारी जे डी कार्यालय,
एवं राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह घुरैया जी का भी आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।
संयुक्त संचालक अरविंद सिंह को शिवपुरी जिले के शिक्षकों की क्रमोन्नति, एरियर भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
वहीं गत दिवस जिला मुख्यालय स्थित वन विद्यालय कैंपस में मुख्य वन संरक्षक शिवपुरी वृत्त में विभागीय परामर्शदात्री समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव वृत्त शिवपुरी सहित उपस्थित सभी अध्यक्षों एवं सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा बैठक में कर्मचारियों की
ई- सेवा पुस्तिका, समयमान वेतनमान, विभागीय जांच,भवन आवंटन, एरियर भुगतान एवं छोटे बड़े सभी कर्मचारियों की समस्याओं को समिति सदस्यों द्वारा रखा गया जिस पर मुख्य संरक्षक ने कर्मचारियों की सभी जायज़ मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया तथा शीघ्र ही पुनः तीन माह बाद विभागीय परामर्शदात्री की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इस विभागीय परामर्शदात्री की बैठक में दुर्गा प्रसाद ग्वाल संभागीय अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, अरविंद मिश्रा अध्यक्ष वाहनचालक, राजेन्द्र पिपलोदा जिला संयोजक राज्य कर्मचारी संघ, फतेहसिंह गुर्जर विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, पवन अवस्थी कर्मचारी कांग्रेस संघ, सुरेंद्र सिंह जादौन अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, श्यामवीर सिंह तोमर अध्यक्ष नगरपालिका, अखिलेश चतुर्वेदी मुख्य लिपिक, नरेंद्र सिंह जाटव अधीक्षक आदि अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें