Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शिवपुरी शहर में पहली बार पालकी पर सवार होकर निकले "श्याम बाबा"

रविवार, 1 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में पहली बार पालकी पर सवार होकर श्याम बाबा नगर भ्रमण पर निकले। फाल्गुन उत्सव के अवसर पर 
खाटूधाम में निकलने बाली पालकी यात्रा की तर्ज पर मां चिंतपूर्णी खाटूश्यामजी सेबा समिति  की ओर से निकली बाबा श्याम को भव्य पालकी यात्रा दुर्गा बाहिनी की बहनों ने  लट्ठ तलबार से कई प्रकार से युद्ध कला दिखाई।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मार्ग में कदम कदम पर कई जगह यात्रा का स्वागत जोरदार स्वागत हुआ।
पालकी यात्रा मां राजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, झांसी तिराहा होते हुए गुना बायपास स्थित प्रसिद्ध मां
चिंतपूर्णी चिंतपूर्णी खाटूश्यामजी मंदिर पर पहुंची। ढोल नगाड़ों के साथ में हुई श्याम प्रभुजी जी को महाआरती, आरती पश्चात भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस यात्रा में भक्तों में एक अलग ही जोश उत्साह देखा गया शिवपुरी का नजारा खाटूधाम जैसा था।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129