शिवपुरी। जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन शिवपुरी की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई। जिसमें नवीन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पंकज जैन (सेसई वाले), नीरज शर्मा उपाध्यक्ष, रोहित जैन सचिव, आदित्य गोयल कोषाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल प्रचार मंत्री चुने गए।
जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोयल रजत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम जी गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गोयल, सह मंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं प्रचार मंत्री नवीन जैन उपस्थित रहे।
सभा के सभापति जय नारायण जी अग्रवाल एवं नवीन कार्यकारिणी नियुक्त करने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात पिछले वर्ष की आय व्यय का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके बाद पिछले वर्ष किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया साथ ही वर्ष भर प्रातः उठकर गौ सेवा करने के लिए जाने वाले दलाल बंधु भरत अग्रवाल जी का सभी ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
इसके पश्चात दीपक गोयल पंसारी जी के सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। तत पश्चात धूमधाम से होली मिलन समारोह हुआ। इसके पश्चात नवीन निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें नवीन अध्यक्ष के रूप में पंकज जैन ( सेसई वाले),
उपाध्यक्ष जी नीरज शर्मा, महामंत्री रोहित जैन, कोषाध्यक्ष आदित्य गोयल एवं प्रचार मंत्री विवेक गुप्ता का चयन हुआ।
इसके बाद केला देवी ब्रोकर के वीरेंद्र गुप्ता जी की शादी की सालगिरह पर उन्हें बधाई दी गई। सभी ने कार्यक्रम में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद गुप्ता जी मनोज जैन, आनंद गोयल, आदेश गुप्ता, दीपक प्रधान, नितिन भार्गव, शशिकांत शर्मा, कमल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, केला देवी नरेंद्र गुप्ता, आदेश गुप्ता, केदारी लाल गुप्ता, राहुल जैन, नरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, गोरेलाल अग्रवाल, मनोज जैन आनंद कुमार गोयल दीपक प्रधान शशिकांत शर्मा जी के गुप्ता प्रिंस गुप्ता सुरेंद्र धाकड़ गगन गुप्ता राहुल अग्रवाल देवांश गुप्ता शिवम गुप्ता नीरज गुप्ता पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें