Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: शहर के दुग्ध शीत केंद्र पर निकला दस फीट लंबा मगरमच्छ, वन अधिकारियों ने कहा, "हम मां बलारी की ड्यूटी में हैं जब फ्री होंगे पकड़ लेंगे"

सोमवार, 23 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के थीम रोड स्थित दुग्ध शीत केंद्र पर सोमवार को दस फीट लंबा एक मगरमच्छ निकल आया। पास में स्थित नाले से मगरमच्छ केंद्र परिसर में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसे लेकर हड़कम्प मच गया। मौके पर मौजूद दुग्ध शीत केंद्र के अधिकारी सुनील शर्मा ने इसकी जानकारी वन विभाग के रेंजर कुंअर सिंह भील को दी। जिन्होंने कहा कि हमारा स्टाफ माता बलारी पर ड्यूटी दे रहा है। वाहन भी उपलब्ध नहीं है जिसमें हम उसको लेकर आयेंगे अगर आप वा कोहन का इंतजाम करवा दो तो हम कुछ करते हैं। इसके बाद जब संघ अधिकारी शर्मा ने वाहन का प्रबंध करते हुए रेंजर को बताया तो उन्होंने वही राग फिर दोहराया कि वाहन से क्या होगा स्टाफ तो है ही नहीं। आप एक काम कीजिए उसे वहीं रहने दीजिए। जब शर्मा ने कहा कि हमारे किसी स्टाफ पर उसने हमला कर दिया तो, रेंजर ने कहा मगरमच्छ हमला नहीं करता आप डरिए नहीं। इतनी आपाधापी के बीच मगरमच्छ ऊपर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जा गिरा। यहां गड्ढा इतना छोटा है कि वह ठीक से लंबा भी नहीं हो पा रहा। मगरमच्छ की परेशानी देखते हुए शर्मा ने माधव टाइगर रिजर्व के प्रोजेक्ट इंचार्ज उत्तम शर्मा से बात की जिन्होंने शाम पांच बजे टीम भेजने की बात कही लेकिन रात 8 बजे टीम मौके पर पहुंची फिर 24 की सुबह 11 बजे आने की कहकर लौट गई।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129