Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: सनातन से जुड़े विदेशियों का सर्व ब्रह्माण्ड समाज ने शिवपुरी में किया सम्मान

गुरुवार, 26 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। चैत्र नव दुर्गा महोत्सव में  सनातनियों को सनातनी होने पर गौरव का भान कराती विदेशी सनातन के उपासकों की टोली शिवपुरी हर सिद्ध मंदिरों पर पहुंच रही है। भारतीय संस्कृति अनुरूप सिर पर पल्ला, तिलक लगा प्रभु की आराधना करना अनायास ही शिवपुरीवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसे देख भाव विभोर सनातनी अपने सनातनी होने पर गर्व करता नहीं थक रहा है, आज उसी क्रम में विदेशी भक्तों का जत्था तुलसी आश्रम में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के तत्वाधान में आयोजित गीता पाठ मे सम्मिलित हुआ। फलस्वरूप धार्मिक  उल्लास चरम पर जा पहुंचा। तत्पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा समस्त विदेशी भक्तों का अभिनंदन हरि पटका श्रीफल के साथ शिवपुरी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन में भरत शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने सनातन पर हो रहे चौतरफा प्रतिघातों के बीच जब विदेशियों के सनातन का ध्वज बुलंद करते शिवपुरी में करते देख हताशा से भरे सनातनी में नया जोश का संचार होना स्वाभाविक है विदेशों से आए सनातन के इन उपासकों को देख सनातनी विरोधी ताकते बगले झांकने लगी होंगी सनातन के मूल मंत्र की ताकत सारे विश्व को बांध, बसुदेवकुटुम्बकम का महा मंत्र का उदघोष करता है तब विदेशी भक्त की भाव भंगिमा विश्व के हर कौन पर सनातन का विकल्प सनातन ही हो सकता है अन्य कोई धर्म नहीं अतः शिवपुरी शहर इन विदेशी सनातनियों आत्मीय वंदन करता है अभिनंदन करता है तो महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने शिवपुरी में जन्मे महामंडलेश्वर नीलमणि दास जी को शिवपुरी की विभूति करार देते हुए बताया धन्य शिवपुरी की धरा जहां से जन्मा बालक अध्यात्म की राह पर चलकर विदेशों में सनातनि अनुयाइयों की फौज तैयार ही नहीं अपितु अठारह देशों में राम मंदिर निर्माण कर नया इतिहास रच डालता है धन्य नीमलमणि दास जी महाराज जो अपने तप से आज महामंडलेश्वर वृंदावन धाम बने बैठे है आज उनके विदेशी अनुयाई उनके जन्मस्थली को अपने धार्मिक आस्थाओं से धार्मिक उल्लास को चरम ले पहुंचे है, अतः सबसे अधिक वंदनीय महामंडलेश्वर नीलमणि दास जी है जिनका सम्मान शहर के वरिष्ठ समाज सेवी भूपेंद्र पटेल, विक्रम रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष जानकी सेना, बल्लू सेठ बहत्तर वीडी, अवधेश शिवहरे पुरुषोत्तम कांत शर्मा , शत्रुघ्न तोमर, महेंद्र जैन रामस्वरूप नायक, बी एम शर्मा, रामप्रकाश शर्मा,हरगोविंद शर्मा, अशोक रावत,देवेंद्र यादव, श्रीमती मंजुला जैन, श्रीमती रेनू भार्गव, द्वारा किया गया , आभार व्यक्त अशोक शर्मा कूड़ा जागीर ने किया, तथ्य कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रतीक्षा पाराशर ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष गण गोपाल त्रिवेदी, रोहिताश नायक, श्रीनिवास उपाध्याय, नरेंद्र दिगरा, किशोर जैमिनी,द्वारका पाराशर, विशाल भारद्वाज,मोहन दांतरे भरत तिवारी राजू शर्मा, रिंकू अवस्थी मनीष अवस्थी सूरज अवस्थी धर्मेंद्र तिवारी धर्मेंद्र त्रिवेदी कालीचरण शर्मा की की त्रिपाठी रमाशंकर शर्मा, पवन उपाध्याय महावीर शर्मा गोपाल स्वामी मोनू स्वामी अशोक रावत, वरुण पाराशर, द्वारका पाराशर, धर्मेंद्र त्रिवेदी अरुण दुबे खजूरी, गोपाल स्वामी,मोनू स्वामी,  महावीर शर्मा राजू शर्मा कालीचरण शर्मा , दिलीप उपाध्याय, सुरेंद्र पाठक, राजू कूड़ा जागीर, राजेंद्र दायरे,अखिलेश पचौरी एवं अन्य सैकड़ो सनातनी उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129