शिवपुरी। प्रतिभाओं की खान शिवपुरी में रविवार को एक और खूबसूरत और यादगार अध्याय जुड़ गया जब शिवपुरी में शक्तिपुरम खुडा कॉलोनी निवासी बांके बिहारी सेवा समिति शिवपुरी के अध्यक्षकृष्ण मुद्ग़ल की होनहार सुपुत्री आर्ची मुद्ग़ल ने शिवपुरी ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया। आर्ची ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा से जूलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) के सभी योग्य उम्मीदवारों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आर्ची को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, उन्हें हार्दिक बधाई। आर्ची के पिता कृष्ण मुद्ग़ल ने कहा कि आज हमारी होनहार बिटिया ने मुदगल परिवार की नहीं बल्कि समूचे मध्य प्रदेश का नाम रोशन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में 23 देशों के एम्बेसडर, उद्योगपति, चांसलर, scientist मौजूद थे जिनके द्वारा दसवें दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत कर सम्मान प्राप्त किया गया। आर्ची की इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी जैसे ही शिवपुरी में मिलीधमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें