Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण, 1 महीने रहेगा रास्ता बंद, पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का मार्ग 15 अप्रैल से अगले एक माह तक के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के क्रम में पोहरी रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर आर.ई. वॉल (Reinforced Earth Wall) एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। उक्त निर्माण कार्य के चलते पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का मार्ग 15-04-2026 से अगले एक माह तक के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:
1. पोहरी की ओर जाने वाले वाहन – मनियर अंडरपास होकर अपने गंतव्य तक जाएँ।
2. शिवपुरी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन – रेलवे फाटक से होते हुए कमला हेरिटेज होटल मार्ग से शहर में प्रवेश करें।
3. पोहरी बस स्टैंड से पोहरी की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता चालू रहेगा।
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें एवं निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129