Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल का समर कैंप 1 मई से हो रहा शुरू, 25 अप्रैल से पहले अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, बच्चों के लिए मस्ती, सीख और एडवेंचर का शानदार अवसर 1 मई से 10 मई 2026

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। गर्मियों की छुट्टियों को खास और यादगार बनाने के लिए गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर बच्चों के लिए भव्य समर कैंप का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष का कैंप पहले से कहीं अधिक रोमांचक, रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर होगा।
स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस समर कैंप में 30 से अधिक आकर्षक एक्टिविटीज़ शामिल की गई हैं। इनमें फोम डांस, रेन डांस, बुल फाइट, शूटिंग, आर्चरी, सूमो रेसलिंग, पूल पार्टी, कमांडो नेट, पैरेलल रोप, ज़िप लाइन जैसी एडवेंचर गतिविधियों के साथ-साथ क्ले पोटरी, डांस, म्यूजिक और ज़ुम्बा जैसी रचनात्मक व फिटनेस गतिविधियाँ भी शामिल हैं। ये सभी गतिविधियाँ बच्चों को नया अनुभव देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।
कैंप को दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहला बैच 3 दिनों का होगा, जिसमें सभी प्रमुख फन एक्टिविटीज़ कराई जाएंगी। दूसरे बैच में 10 दिनों का विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें सेमी ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल में स्विमिंग के साथ-साथ आर्चरी, शूटिंग और एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
समर कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आयोजकों के अनुसार, बच्चों को इस दौरान इतना आनंद और उत्साह मिलेगा कि उन्हें समय का पता ही नहीं चलेगा।
इस विशेष समर कैंप की फीस भी बेहद किफायती रखी गई है। 3 दिन के कैंप की फीस मात्र 800 रुपये और 10 दिन के कैंप की फीस केवल 2000 रुपये निर्धारित की गई है, जो लगभग न के बराबर है। साथ ही, पूरे शिवपुरी शहर से आने वाले बच्चों के लिए बस सुविधा बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जा रही है।
सीटें सीमित होने के कारण अभिभावकों से अनुरोध है कि वे 25 अप्रैल से पहले अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें, ताकि वे इस अनोखे और शानदार समर कैंप का हिस्सा बन सकें।
यह समर कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास का बेहतरीन अवसर साबित होगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129