Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार से दुर्घटना के बहुचर्चित मामले में पुलिस एसडीओपी आयुष जाखड (भापुसे) ने आरोपी दिनेश लोधी को किया थाने में तलब, की पूछताछ, साथ ही बिना नम्बर की थार सड़क पर दौड़ने सहित थार में हूटर व शीशो पर काली फिल्म लगी होने पर धारा 185(4), 100/177 एमव्ही एक्ट के तहत की चालानी कार्यवाही

रविवार, 19 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार से दुर्घटना कारित करने वाले बहुचर्चित मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। आज रविवार को एसडीओपी आयुष जाखड (भापुसे) व थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई ने आरोपी दिनेश लोधी को थाने तलब कर पूछताछ की। साथ ही आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर दुर्घटना के दिन की स्थिति समझी। साथ ही बिना नम्बर की थार सड़क पर दौड़ने के मामले सहित थार वाहन क्रमांक MP 32 ZC 5298 में हूटर व शीशो पर काली फिल्म लगी होना पाया जाने से धारा 185(4), 100/177 एमव्ही एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। कुल मिलाकर उक्त मामले में विधायक लोधी का पुत्र
मोह त्याग कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की पुलिस से अपील किए जाने और पुलिस की कार्रवाई भी पीड़ितों को न्याय दिलाती प्रतीत हुई है। 
ये था पूरा मामला पढ़िए
 दिनांक 16.04.26 को फरियादी संजय पुत्र कमल सिंह परिहार उम्र 23 साल निवासी ग्राम संहेडा थाना बडौनी ने मय हमराह मजरूब आशीष परिहार, अंसुल परिहार, सीता वर्मा, पूजा सोनी के उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट की थी कि सुबह 07.30 बजे की बात है मैं व आशीष परिहार, अंशुल परिहार तीनो अपनी स्पलेन्डर मो.सा. क्र. एमपी 32 जेडसी 5298 से पुलिस सहायता केन्द्र करैरा से तहसील तरफ आ रहे थे हमारे आगे सीता वर्मा व पूजा सोनी दोनो पैदल पैदल चल रही थी तभी थाने के पहले हमारे पीछे तरफ से एक काले रंग की थार गाडी का चालक अपनी गाडी को अधिक तेजी व लापरवाही
पूर्वक चलाकर लाया और हमारी मोटर साईकल में व हमारे आगे चल रही सीता वर्मा व पूजा सोनी में पीछे से टक्कर मार दी जिससे हम सभी गिर गये जिससे मेरे दाहिने हाथ की कोहिनी में व दाहिने पैर के घुटने के पास, दाहिने पंजा में व दाहिनी कनपटी में चोट होकर खून निकला है व आशीष परिहार को दाहिने पैर के घुटने के पास, दाहिने हाथ की कोहिनी में चोट होकर खून निकला है एंव अंशुल परिहार को दाहिने पैर के घुटने में व दाहिने हाथ की कलाई में चोट होकर खून निकल आया, पीठ में मूदी चोट आई व
सीता वर्मा को पीछे कमर में व सिर में मूदी चोटे आई एवं पूजा सोनी को बांये हाथ के कन्धा में व पीठ में मूदी चोट आई मौके पर गौरव बघेल नि. करैरा व महेन्द्र सोनी नि. करैरा के थे जिन्होने घटना देखी व हमें उठाया एवं टक्कर मार थार गाडी का चालक अपनी गाडी को लेकर तहसील तरफ भाग गया फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना करैरा मे अपराध क्र0 255/26 धारा 281, 125ए बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना के
एक्सीडेंट मे घायल हुये सभी पांच आहतों के मेडीकल परीक्षण कराये जो एमएलसी अनुसार सभी को सामान्य चोटें होना पाई गई दिनांक 16.04.26 को ही एक्सीडेंट में प्रयुक्त गाडी बिना नम्बर की काली थार गाडी को अभियुक्त दिनेश पुत्र प्रीतम लोधी उम्र 42 साल नि0 जलालपुर से विधिवत जप्त किया गया एवं वाहन पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित न होने से प्रकरण में धारा 77/177 एमव्ही एक्ट की ईजाफा की गई एवं अभियुक्त को धारा 35 बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय उपस्थित होने पावंद किया गया एवं विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त थार गाडी का नम्बर MP 32 ZC 5298 होना ज्ञात हुआ उक्त जप्तशुदा वाहन थार गाडी को माननीय न्यायालय के आदेश से सुपुर्दगीनामा पर दिया गया है प्रकरण में आज दिनांक 19.04.26 को अभियुक्त दिनेश लोधी को प्रकरण में पूंछताछ हेतु थाना करैरा पर तलव किया गया उपस्थित आया जिससे एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड (भापुसे) व थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूंछताछ कर जानकारी ली गई व पूंछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने बताया कि पिछले 08.10 दिनों से करैरा में जनसंर्पक हेतु आया हुआ था एवं अभियुक्त को घटना स्थल ले जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया जिसे आज दिनांक को अभियुक्त दिनेश लोधी के थाने उपस्थित होने पर थार वाहन क्रमांक MP 32 ZC 5298 में हूटर व शीशो पर काली फिल्म लगी होना पाया जाने से धारा 185(4), 100/177 एमव्ही एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई प्रकरण में विधि अनुसार कार्यवाही की जाकर विवेचना जारी है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129