शिवपुरी। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद अनुज को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला मुख्यालय पर श्री नवल किशोर स्मृति गजल साधना अलंकरण 2026 से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय नवकिरण हिन्दी साहित्य सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत)बस्ती उ प्र द्वारा आयोजित इस अलंकरण समारोह की अध्यक्षता उ प्र सरकार के पूर्व गृह सचिव डा,राकेश चंद्रा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती राजघराने की राजमाता आशिमा सिंह उपस्थित थीं।
गोविंद अनुज को यह सम्मान अयन प्रकाशन नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित उनके गजल संग्रह "उम्र के यूं बिखर गए कतरे "के लिए प्रदान किया गया ।सम्मान स्वरूप उन्हें शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र और इक्यावन सौ रुपए नकद भेंट किए।
समारोह समिति के संयोजक देश के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन मेें बताया कि समूचे देश से इस अलंकरण हेतु एक सौ पचास से अधिक पुस्तकें प्राप्त हुई थीं जिनमे से सुधि निर्णायकों द्वारा ग्यारह साहित्यकारो,लेखकों की पुस्तकों को चयनित किया गया जिन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है ।
इस सम्मान समारोह में गोविंद अनुज के अतिरिक्त राहुल शिवाय बेगूसराय, डा,विमला भंडारी राजस्थान, डा,आर,पी,सारस्वत सहारनपुर, डा,राकेश चंद्रा लखनऊ, श्री मति अल्का प्रमोद लखनऊ, इंजी,संतोष कुमार सिंह मथुरा,श्री मति कुमुद वर्मा अहमदाबाद, नीलम राकेश लखनऊ, और अनुभव राज मुजफ्फरनगर को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमुख बाल साहित्य लेखिका नीलम राकेश ने किया तथा आभार प्रदर्शन नेशनल बुक ट्रस्ट नयी दिल्ली के शिवमोहन जी ने व्यक्त किया ।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें