Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: निष्का सेल्स के संस्थापक श्री गोपाल दास जी की स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 224 मरीजों को मिला न्यूरो और हार्ट का ईलाज, 21 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया शिविर का शुभारंभ

रविवार, 26 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जिनालय शिवपुरी द्वारा निःशुल्क हृदय एवं न्यूरोलॉजी चिकित्सा शिविर जैन मंदिर पुराना बस स्टेण्ड के पास एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाजसेवी एवं व्यापारी स्व. श्री गोपालदास अग्रवाल जी की स्मृति में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी अर्पित वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. विवेक जैन ग्वालियर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीकभदौरिया ग्वालियर, डॉ. प्रियांशु गुप्ता शिवपुरी उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, डीन मेडीकल कॉलेज शिवपुरी, डॉ. दीप परमहंस, सी.एच.एम.ओ. शिवपुरी संजय ऋषिश्वर, रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन उपस्थित थे। 
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ करते हुये कलेक्टर अर्पित वर्मा ने चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और समााजिक क्षेत्र में सभी को सामूहिक रूप से कार्य करना चाहये ऐसा आव्हान किया। कार्यक्रम संयोजक इंजी. पवन जैन, दीपेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, राजेश जैन पत्ते वालों ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया। सर्वप्रथम कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी एवं श्री गोपाल दास अग्रवाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिविर में 224 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। 
प्रत्येक माह लगाए जायेंगे स्वास्थ्य शिविर: भूपेंद्र जैन
 रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि शिवपुरी में हृदय रोग एवं न्यूरो फिजिशियन नहीं है इसलिये प्रत्येक माह कैम्प लगाये जायेंगे। हार्ट एवं न्यूरो के चिकित्सक ग्वालियर एवं अन्य शहरों से आयेंगे। शिविर प्रभारी समीर अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, गंगाधर गोयल, सौरभ सांखला आदि ने श्री गोपालदास अग्रवाल जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान भी किया। 11 यूनिट रक्त दान कराकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पि की गई। 
इनकी रही उपस्थिति एवं सेवा कार्य में किया सहयोग 
इस अवसर पर लायंस साउथ अध्यक्ष सुनील जैन, गोपिंद्र जैन, विवेक अग्रवाल, संजीव जैन माणिक, मयंक भार्गव, कृष्ण मोहन अग्रवाल (बंटी), गंगाधर गोयल, रविन्द्र गोयल, प्रवीण गुप्ता, संजीव जैन, एड पारस जैन, अमन चौधरी, सहित शिविर में सहयोगी पंजीयन सीएचओ सोनम नामदेव, विष्णु रजक, बीबीसी जांच में घनश्याम राज। धनीराम जाटव, दवा वितरण में विकास दीक्षित, भारती बरेठा, सीएचओ रामनिवास मिर्धा, दिलीप वर्मा, रक्तदान के लिए सहयोगी ब्लड डोनेशन टीम में जिला चिकित्सालय की ब्लड प्रभारी डॉ नीरजा कैन, भानुप्रताप रैकवार, श्रीराम कटारे, मुकेश नरवरिया, कुँ तृप्ति रौतेले, क्रांति शर्मा, निष्का सेल्स कर्मचारी राहुल कुशवाह, आयुष शर्मा, राजा खान आदि उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129