Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: यातायात पुलिस शिवपुरी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट का विशेष अभियान चला रही है

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यातायात पुलिस शिवपुरी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26-4-26 से 10-5-2026 तक हेलमेट का विशेष अभियान चला रही है जिसके तारतम्य में आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर हेलमेट न धारण करने वाले लगभग 500 वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया। हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी एवं हेलमेट न धारण करने वाले सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जाएंगे। यह अभियान संपूर्ण जिले में चलाया जाएगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129