श्री प्रीतम लोधी विधायक पिछोर जिला- शिवपुरी (म.प्र.)
विषयः 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने बावत्।
विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है। आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है।
अतः 3 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देवें। अन्यथा आपके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
(हेमंत खंडेलवाल),
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश।
उक्त पत्र के माध्यम से बीजेपी ने आईपीएस लॉबी के सामने हुई पार्टी की किरकिरी को कंट्रोल करने की कोशिश की है लेकिन अब देखने काबिल ये होगा कि आम तौर पर मुखर रहने वाले विधायक प्रीतम लोधी खामोश रहकर इस मुद्दे को निपटाते हैं या कोई नया स्टेप उठाकर फिर चर्चा बटोरेंगे।
कल अधिकारी, कर्मचारी उतरे थे विरोध में
बीजेपी में रहकर विधायक लोधी ने जिस तरह के बयान दिए थे उन्हें लेकर तय हो गया था कि बात दूर तलक जाएगी। हुआ भी यही कि पहले आईपीएस संगठन ने उनके बयान की निंदा करते हुए बीजेपी से कारवाई की मांग की। पीछे से कर्मचारी संगठन भी विधायक के खिलाफ खड़े हुए। आज बीजेपी ने भी विधायक लोधी से स्पष्टीकरण मांगकर आमजन के बीच पार्टी को लेकर हो रही बयान बाजी को थामने की कोशिश की है। इधर विधायक के पिछले बयान, उनकी शैली जिस तरह की रही है उसे देखकर लोगों की निगाहे उनकी तरफ आकर रुक गई हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें