कुल मिलाकर बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी की सड़क खोदे जाने का मामला गरमा गया है और एफआईआर दर्ज करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कोतवाली थाना में आवेदन दिया है।
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने की शिकायत
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड पर पीडब्ल्यूडी सड़क को बिना अनुमति के रातों-रात एक ठेकेदार के द्वारा खोदे जाने का मामला गर्मा गया है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ने इस मामले में अपनी लिखित शिकायत कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है। पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें रातों-रात पीडब्ल्यूडी की सड़क को बिना अनुमति के एक ठेकेदार के द्वारा खोदा गया है। मनोज अग्रवाल का कहना है कि हमें पता चला है कि नगर पालिका की किसी ठेकेदार ने बिना अनुमति के इस सड़क को पूरी तरह से खोद दिया और खराब कर दिया। हमने इसका एस्टीमेट बनाया है और आगामी कार्रवाई के लिए ईई के माध्यम से कलेक्टर साहब को पत्र भेज रहे हैं। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।
आखिर कौन थोक रहा शिवपुरी नगर के ताबूत में कीलें
जनता का कहना है कि नगर में कुछ भी ठीक नहीं है। ट्रैफिक अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है, ट्रैफिक अमला रामराज में मस्त है। नपा मनमर्जी से शहर की सड़कों को निपटाने में जुटी है। वो भी वही नपा जो बजट न होने जा लगातार रोना रोती आई है, अब भला कौन से बजट से नगर के प्रमुख मार्केट्स की खराब सड़कों का निर्माण नपा करा सकेगी ?
जनप्रतिनिधि चुनाव में भुगतेंगे परिणाम!
जनता इन सारी अव्यवस्थाओं से इस कदर तंग आ चुकी है कि आने वाले चुनावों में जनप्रतीनिधियों की लंका लगना तय है। आखिर नियमित पानी जनता को मिल नहीं रहा, सड़कें निपटा दी गई हैं, बची हुई निपटाई जा रही हैं। जन की सुनवाई हो नहीं रही कल हमने आपको लंबी कतार वीडियो में दिखाई थी। कुल मिलाकर अधिकारियो की हिला हवाली नेताओ पर भारी पड़ने वाली है। धिक्कार इस बात का भी है कि बड़े नेताओं के खास लोग कान पर मोबाइल लगाए जनता की परेशानी पर खामोश बने हुए है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें