Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी तुम लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे?", बोले विधायक पुत्र दिनेश लोधी, करेरा में प्रीतम लोधी विधायक लिखी तेज रफ्तार थार ने 5 लोगों को कुचला, पिछोर विधायक के पुत्र पर मामला दर्ज, विधायक बोले, पुत्र परिवार बड़ा नहीं जनता सर्वोपरि, पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाए, देखिए video

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा खासा चर्चा का वायस बन गया है। प्रीतम लोधी विधायक लिखी एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन मजदूरों और दो पैदल चल रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय वाहन कथित तौर पर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी चला रहे थे। पुलिस ने पीड़ित जनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में दो खास पहलू सामने आए हैं एक तो दिनेश लोधी का ये कहना कि हॉर्न, सायरन सुनकर नहीं हटे और लहराकर चलने लगे इसलिए हुई टक्कर। तो दूसरी तरफ पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का ये ट्वीट देखिए
जिसमें लिखा है कि "विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता जनता सर्वोपरि है पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करेरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।
प्रीतम लोधी। 
विधायक का पक्ष: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए परिवार से ऊपर जनता है और उन्होंने जांच में पूर्ण सहयोग व पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही है।
घटना का विवरण:
यह हादसा 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे करैरा थाने के सामने टीला रोड पर हुआ। फरियादी संजय परिहार अपने साथी आशीष और अंशुल के साथ बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही काले रंग की थार (संभवतः थार रॉक्स) ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर आगे चल रही दो महिलाओं, सीता वर्मा और पूजा सोनी को भी कुचल दिया।
हादसे के बाद का घटनाक्रम:
जिम पहुंचे आरोपी: चश्मदीदों और रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के बाद दिनेश लोधी ने घायलों की मदद करने के बजाय सीधे जिम जाकर वर्कआउट करना शुरू कर दिया।
विवादास्पद बयान: घायलों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद विधायक पुत्र ने उनसे कहा, "सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी तुम लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे?"।
पुलिस और राजनीतिक प्रतिक्रिया:
FIR दर्ज: करैरा पुलिस ने संजय परिहार की शिकायत पर दिनेश लोधी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
घायलों की स्थिति:
सभी पांचों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। संजय, आशीष और अंशुल को सिर व हाथ-पैर में चोटें आई हैं, जबकि महिलाओं को कमर और कंधे में गंभीर चोट लगी है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129