बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डुमघना निवासी आकाश श्रीवास्तव, जो करैरा के फूटा तालाब स्थित SBI कियोस्क बैंक में कर्मचारी है, मंगलवार दोपहर बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालने आए थे। आकाश ने बैंक से 1.60 लाख रुपये निकाले और उन्हें अपने बैग में रखकर बैंक से बाहर निकले।
जैसे ही वे गांधी रोड पर अपनी बाइक के पास पहुँचे, वहां पहले से मौजूद दो युवतियों में से एक ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दूसरी युवती ने बड़ी चालाकी से आकाश के कंधे पर टंगे बैग के निचले हिस्से को ब्लेड से काट दिया और भीतर रखे 90 हजार रुपये निकालकर वहां से रफूचक्कर हो गईं।
CCTV फुटेज में दिखीं संदिग्ध युवतियां
जब आकाश कुछ दूर आगे बढ़े, तो उन्हें महसूस हुआ कि उनका बैग हल्का लग रहा है। चेक करने पर पता चला कि बैग कटा हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब बैंक के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगाले, तो उसमें दो युवतियां युवक का पीछा करती और वारदात को अंजाम देती साफ नजर आ रही हैं।
पुलिस कर रही है तलाश
सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस का मानना है कि यह किसी पेशेवर गिरोह का काम हो सकता है जो बैंक आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखते हैं।
करैरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और हुलिये के आधार पर युवतियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें