शिवपुरी। गीता गोपाल जी लाइब्रेरी के छात्र हितेश बडोनिया ने बोर्ड परीक्षा में (PCMB) विषय 95.2% अंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। हितेश, श्री विजय बडोनिया के पुत्र हैं, और उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हितेश की इस विशेष सफलता पर लाइब्रेरी संचालक कार्तिक कुशवाह और महिमा कुशवाह ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान हितेश को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी गईं।
लाइब्रेरी संचालक कार्तिक कुशवाह ने कहा, "हितेश जैसे अनुशासित और मेहनती छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल हैं। हितेश ने साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।" महिमा कुशवाह ने छात्र की एकाग्रता और पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना की।
छात्र हितेश बडोनिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गीता गोपाल जी लाइब्रेरी के शांत व सुव्यवस्थित वातावरण को दिया, जिसने उन्हें घंटों एकाग्र होकर पढ़ाई करने में मदद की।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें