शिवपुरी 19 अप्रैल 2026। "महालक्ष्मी वूमेंस क्लब" ने अपने नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ अक्षय तृतीया के अवसर पर सेवा कार्य से किया ।
रविवार सुबह 7:30 बजे क्लब की सदस्यों ने लोधावली स्थित "अपना घर गौशाला" पहुंचकर गौ सेवा की।इस दौरान क्लब की महिलाओं ने गौ माता को हरा चारा सब्जियां खिलाईं तथा गौशाला में दान भी दिया ।
सेवा कार्य के पश्चात अपना घर में निवासरत प्रभु जी को क्लब की ओर से नाश्ता वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रूपम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य महिलाएं रुचि अग्रवाल, नमिता गोयल,शशि अग्रवाल ,सविता गोयनका ,जूली अग्रवाल, सरिता अग्रवाल ,सरोज अग्रवाल ,रानी गुप्ता उपस्थित रहीं।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत सेवा और पुण्य कार्य से करने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना है भविष्य में भी क्लब द्वारा ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें