Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पोहरी में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। विपणन सहकारी समिति मर्यादित पोहरी के गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ समिति संस्था के मुख्यालय शासकीय अस्पताल पोहरी के पास चकराना रोड पर  एस डी एम महोदय मोतीलाल अहिरवार द्वारा किया गया एवं केंद्र के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने संस्था के प्रबंधक एवं खरीदी इंचार्ज प्रमुख को केंद्र पर आने वाले कृषकों के लिए पीने के पानी एवं छाया की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए तथा शासन के नियम अनुसार निर्धारित गुणवत्ता पूर्वक सही मात्रा में खरीदी करने  शीघ्र उनके दिए गए खातों में भुगतान करने हेतु बोला गया  इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील यादव एवं नापतौल अधिकारी आर के चतुर्वेदी  तथा शासकीय खरीदी के  नोडल अधिकारी धर्मेश राठौर पटवारी मुकेश पाल एवं संस्था प्रबंधक शंकर लाल गुप्ता राहुल तोमर मुन्ना यादव राकेश यादव शीतल शाक्य सुग्रीव आदिवासी सहित आसपास के कृषक एवं अन्य संस्था कर्मचारी  उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129