Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: खुद के अंदर झांकने का माध्यम है अल्पविराम", अल्पविराम परिचय कार्यशाला में बोले अतिथि

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* हॉलीबर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल मे अल्पविराम की कार्यशाला सम्पन्न
शिवपुरी। राज्य आनंद संस्थान के तत्वावधान में हॉलीबड्स इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय ‘अल्पविराम परिचय कार्यशाला’ का आयोजन किया गया जिसमे होलीबर्डस स्कूल व इनोवेटिव स्कूल का समस्त स्टाफ शामिल रहा। कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी श्री जे.पी. गुप्ता के निर्देशन एवं जिला संपर्क व्यक्ति श्री अभय जैन के समन्वय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर श्री राजेश गोस्वामी, श्रीमती पिंकी गोस्वामी, श्री विनोद शर्मा एवं श्री भारत त्रिवेदी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में ब्रजेश सिंह तोमर ने प्रतिभागियों को “मेरे जीवन का आनंद क्या है” जैसे विचारोत्तेजक प्रश्न पर ‘अल्पविराम’ लेकर आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अल्पविराम केवल ठहराव नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने का एक सशक्त माध्यम है। जब व्यक्ति स्वयं से जुड़ता है, तो वह अपने जीवन में आवश्यक सुधार करते हुए उसे एक सकारात्मक दिशा दे सकता है।
द्वितीय सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने प्रतिभागियों को चार महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से अपने जीवन की ‘लाइफ बैलेंस शीट’ तैयार कराई। इस दौरान उन्होंने मदद, कृतज्ञता, दुःख और माफी जैसे भावों को जागृत करते हुए प्रतिभागियों को गहराई से आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
कार्यशाला के अंत में स्कूल प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं नवीन अवस्थी व सुखवीर कुशवाह शानदार ढंग से सुसज्जित की।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129