Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज सुबह स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, खोरघार, सिंह निवास स्कूल मिले बंद, दिए कारवाई के निर्देश, इधर डीईओ एक्शन मोड में आए

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*शिक्षा विभाग के शिक्षक, प्रधानाध्यापक ,प्राचार्य, अतिथि शिक्षक एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी आवश्यक रूप से इ अटेंडेंस लगाये वेतन इ अटेंडेंस के आधार पर ही आहरित किया जाएगा : जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिवपुरी
शिवपुरी। जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही अब सीधे कार्रवाई की जद में आ गई है। कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे शिक्षा अमले को चेतावनी जारी कर दी है।
बता दें कि मंगलवार सुबह कलेक्टर अर्पित वर्मा के
निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों पर ताले लटके मिले, कई जगह शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, तो कहीं शिक्षक मौजूद होने के बावजूद छात्रों की उपस्थिति शून्य रही। इस स्थिति को डीईओ ने अत्यंत खेदजनक बताते हुए साफ किया कि इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है और यह सीधे तौर पर स्थानीय स्तर की मॉनिटरिंग में कमी को दर्शाता है। डीईओ श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यालय संचालन को लेकर पहले भी कई बार समीक्षा बैठकों और वर्चुअल मीटिंग्स में निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बीईओ, बीआरसीसी, बीएसी और सीएसी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि विद्यालयों का निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे है, लेकिन निरीक्षण में इस नियम की खुलेआम अनदेखी सामने आई। इसे प्रशासनिक अनुशासनहीनता मानते हुए डीईओ ने चेताया कि अब ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समय पर विद्यालय संचालन और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129