अब नपाध्यक्ष जी की बात, थीम रोड के सफाई कर्मियों को मत देखिए जरा मुख्य बाजार में पैदल घूमकर दिखाइए
अब बात नपाध्यक्ष की करें तो उन्होंने बचपन से पचपन तक का सफर नगर में ही पूरा किया है वो भी अभावों के साथ, उन्हें नगर के हर हिस्से की जानकारी होगी लेकिन मजाल क्या कि शहर का दर्द दूर हुआ हो। आज सोशल साइड पर उन्होंने सफाई मित्रों के काम की थीम रोड पर मॉनिटरिंग का फोटो डाला है, जनता का कहना है कि बेचारे सफाई मित्र तो जी जान से जुटे रहते हैं लेकिन आप शहर के ऊपर लिखित मुख्य बाजार में जरा पैदल घूमकर दिखाइए। जनता चाहती है कि नपाध्यक्ष जरा टेकरी, सदर बाजार आएं तब पता लगे उनकी मातृशक्ति हर दिन किस परेशानी में यहां से निकलती हैं। लोगों ने कहा कि वे वजह की फोटो बाजी से उन्हें बाज आना चाहिए और कुछ अच्छे काम करके दिखाना चाहिए या खुद इस्तीफा देना चाहिए!
ऐसे निपटा रहे सब मिलकर शहर, अब कोर्ट रोड खोद रहे, मृत मवेशी फेक रहे नपाध्यक्ष के घर के पिछवाड़े
जी हां शहर पहले से बदहाल है और उसे सुधारने की बजाए और निपटाने की तैयारी है। पूरे शहर की मुख्य सड़कें बदहाल पड़ी हैं जिन्हें पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बमुश्किल बनवाया था। उन्हें उधेड़कर रख डाला, साथ ही अब कोर्ट रोड को खोद दिया है। अस्पताल चौराहे से सब्जी मंडी तक सड़क खोद डाली।
(देखिए video)
इधर माधव टाइगर रिजर्व वाली पर्यटन नगरी शिवपुरी में आने वाले पर्यटकों के रस्ते पर मृत मवेशी डाले जा रहे हैं। हवाई पट्टी रोड पर नपाध्यक्ष के घर के पिछले हिस्से में आज मंगलवार की सुबह जब कुछ भक्त पैदल बाँकडेहनुमान मंदिर दर्शन करने गए तो रास्ते में महिलाओं को बदबू के चलते भारी परेशानी हुई। उन्हें मुंह पर कपड़ा लगाकर मंदिर जाना पड़ा।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें