Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह शिक्षकों के साथ बुरा नहीं होने देगी: शिक्षा मंत्री

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश के शिक्षकों का पक्ष रखेगी सरकार
भोपाल। 8 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारीसंघ के प्रति निधि मंडल ने । शिक्षक संघ के साथ संयुक्त रूप से iसाथ स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंहसे मुलाकात कर शिक्षक पात्रता परीक्षा TET पात्रता परीक्षासे जुड़े विषय परप्रदेश के शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखा प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया कि सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालयमें शिक्षकों के हित में प्रभावी पक्ष प्रस्तुत करें जिस पर शिक्षा मंत्री नेप्रतिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह शिक्षकों के समर्थन में है तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात शीघ्र माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश के शिक्षकों का पक्ष रखा जाएगाऔर शिक्षकों का बुरा नहीं होने दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत शीघ्र ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश के शिक्षकों का पक्ष रखा जाएगा सरकार जल्दबाजी में शिक्षकों के हितों के विपरीत कोई भी निर्णय नहीं करेगी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तवऔरश्री जितेंद्र सिंह जी ने कहा कि प्रदेश के समस्त शिक्षक एकजुट है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है हमें विश्वास है कि सरकार शिक्षकों हित की रक्षा करते हुए न्याय दिलाएगी सरकार के रुख से प्रदेश के शिक्षकों में विश्वास मजबूत हुआ है हम सभी शिक्षक एक होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं और न्याय मिलने की 1पूरी आशा हैमध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संघने शिक्षक संघ नेप्रदेश शिक्षक संघ नेप्रदेश अध्यक्ष स्त्रवीर सिंह राठौर जी ने भी कहोशिक्षकों का पक्ष बड़ी मजबूती के साथ रखा गया है हमें विश्वास हैकी सकारात्मकपरिणाम सामने आएंगे 
प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संघ ने प्रदेश के । समस्त शिक्षकों की ओर सेसरकार के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों के साथ है तब तक किसी भी शिक्षक को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है प्रदेश के समस्त शिक्षकों की ओर से सरकार के प्रति ' विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों के साथ है तब किसी भी शिक्षक को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड़ राज कर्मचारी संघ के प्रदेश हेमंत श्रीवास्तव एवं राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महा मंत्री जितेंद्र सिंह जी नितेश पांडे आदि उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129