Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: नवाब सर्राफ शिवपुरी से टॉप्स देखने आई महिला ले उड़ी मंगलसूत्र, CCTV फुटेज देख सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस, तब तक वायरल video देख थाने आया पति बोला, माफ करना साहब मेरी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं, लौटाया मंगलसूत्र, रेड साड़ी में महिला और वाइट शर्ट में युवक की शुरू हो गई थी तलाश, देखिए ऐसे चुराया था बेखौफ मंगलसूत्र, video

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के बड़े आभूषण कारोबारी सेठ तेजमल सांखला के शो रूम "नवाब सर्राफ शिवपुरी" पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे टॉप्स देखने आई महिला अपने साथ मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो गई, इधर घटना का CCTV फुटेज वायरल हुआ, उधर कोतवाली टीआई रोहित दुबे की टीम सक्रिय हुई। अभी खोज जोर पकड़ ही रही थी कि तब तब तक वायरल video उस महिला के पति ने देख लिया तो उसके पसीने निकल पड़े। वह भागकर खुद थाने आया और बोला, माफ करना साहब मेरी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, मुझे तो वीडियो देखकर पता लगा इसने क्या कर डाला और ये कहते हुए उसने मंगलसूत्र लौटा दिया।
       (देखिए ऐसे चुराया था मंगलसूत्र, video) 
आपको बता दें कि रेड साड़ी में महिला और वाइट शर्ट में युवक दुकान पर आए थे। इसी बीच महिला ने बेखौफ अंदाज में मंगलसूत्र उड़ाया था, जिसे देखकर लोग उसकी दबंगई को लेकर कमेंट्स कर रहे थे, लेकिन जब उसके पति ने मानसिक हालत खराब होने की बात कही तो दबंगई समझ आ गई है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129