Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: स्वास्थ्य शिविर की सफलता का श्रेय द ग्रेट सिंधिया ने दिया शिवपुरी के सेवा भावी जनों को, बोले, पहलीबार देखी रोबोटिक सर्जरी, सफाई मित्र, कोटवार सहित भूपेंद्र जैन, पवन जैन, कलेक्टर रवीन्द्र, एसपी अमन, CMHO डॉ संजय ऋषिश्वर, सीएमओ इशाक धाकड़, सफाई प्रभारी सौरभ गौड, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर हुए पुरस्कृत, सुनिए क्या बोले सिंधिया

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के मेडिकल कॉलेज के समीप संदापनी स्कूल परिसर में 17 मार्च से आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन के तले लगे मेगा स्वास्थ्य शिविर की सफलता के बाद रविवार को शहर के होटल पीएस में आयोजित मेडिकल कैंप की आभार सभा एवं पुरस्कार वितरण सभा केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्होंने रोबोटिक सर्जरी शिवपुरी में पहली बार देखी। रोबोटिक सर्जरी का जीवंत अनुभव देखा, जो शहर के लिए एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है। उनका यह कथन शिवपुरी के बढ़ते चिकित्सा स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय डॉक्टर्स कैंप में आए थे। उन्होंने विशेषज्ञों की तुलना लंदन के डॉक्टरों से करते हुए उन्होंने उनकी प्रतिभा को सराहा।उन्होंने 350 डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों, वालंटियर्स और सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए इस आयोजन को "करिश्मा" बताया और शिविर में हुई 3600 सर्जरियों की जानकारी दी। सिंधिया ने हर साल ऐसे आयोजन की घोषणा की। 
झुककर किया आभार व्यक्त
द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिविर की सफलता का श्रेय शिवपुरी के सेवा भावी लोगों, जिला प्रशासन को देते हुए जमकर तालियां बजाई और बजवाई, साथ ही अंत में पहले हाथ उठाकर और बाद में झुककर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिवपुरी की तरह सेवा का भाव उन्होंने पहले कहीं नहीं देखा।
टॉप क्लास व्यवस्था: 
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर (OT) और वहां की सुविधाओं को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के स्तर का बताया। उन्होंने कैंप की सफलता को लेकर कहा कि इसका पूरा श्रेय शिवपुरी की सेवा भावी लोगों को
जाता है जिसने अपना दर्द, काम, व्यस्तता भूलकर मरीजों की सेवा की। यहां तक कि एक दिन आंधी आई लेकिन कुछ ही पलों में सब व्यवस्थित कर काम पर लग गए। 
पूज्य पिता माधवराव को किया याद 
पूज्य पिता माधवराव सिंधिया जी को याद करते हुए बताया कि ग्वालियर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पूज्य पिता ने की थी जब कोई विशेषज्ञ डॉक्टर के बारे में नहीं जानता था। उन्होंने हाथियों पर डॉक्टर्स को बिठाया और उनका स्वागत करवाया। उन्होंने कई उदाहरण देकर बात को समझाया।
(सुनिए video)
सफाई मित्र किए सम्मानित
कैंप बड़े स्तर पर लगा था नियमित सफाई होनी आवश्यक थी। सफाई मित्र तैनात थे सभी ने मिलकर नियमित साफ सफाई की। जिसके लिए नपा सीएमओ इशांक धाकड़,
डूडा अधिकारी सौरभ गौड को सफाई मित्रों के साथ पुरस्कृत किया गया।
कोटवार भी हुए पुरस्कृत
द ग्रेट सिंधिया ने कैंप में सेवा देने वाले कोटवारों, एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मानित किया। 
डॉ संजय ऋषिश्वर भी हुए सम्मानित
इनके अलावा कैंप के प्रमुख सूत्रधार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर को भी सम्मानित किया
गया। साथ ही केट के प्रमुख भूपेंद्र जैन, पवन जैन होटल
पीएस, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह
राठौड़, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया। 
350 डॉक्टरों ने दी सेवाएं, रोज हुई 25 हजार मरीजों की ओपीडी
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मेगा स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के समाजसेवकों को शिवपुरी के समाजसेवकों से सीखना चाहिए। सिंधिया ने बताया कि इस शिविर में देशभर के करीब 350 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
रोजाना 20 से 25 हजार मरीजों की ओपीडी हुई और लाखों लोग लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान लगभग 3600 सर्जरी की गईं, जिनमें कई जटिल ऑपरेशन
शामिल थे। शिवपुरी में पहली बार रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया।
अपने हाथों से वालंटियर्स की परोसा भोजन
सिंधिया ने इस दौरान अपने हाथों से शिविर की सफलता के वालंटियर्स को भोजन परोसा। 
बच्चे को लगाया गले
भोजन कक्ष में दो बच्चों ने सिंधिया को माला भेंट की तो सिंधिया ने उन्हें गले से लगाते हुए कहा आप तो हर बार
मुझे मिलकर माला पहनाते हो। खूब खुश रहो।
UGC कानून को लेकर सवर्ण समाज ने जताया विरोध
कार्यक्रम के दौरान UGC कानून का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोग केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे। सिंधिया ने कुछ समय के लिए रुककर ज्ञापन तो स्वीकार किया, लेकिन बिना विस्तार से चर्चा किए आगे बढ़ गए। इससे नाराज लोगों ने कहा कि उनकी बात नहीं सुनी गई और इसे उन्होंने सवर्ण समाज का अपमान बताया। उन्होंने मांग की कि अगली बार केंद्रीय मंत्री उनके मुद्दों को गंभीरता से सुनें और समाधान करें। भरत शर्मा, शत्रुघ्न तोमर ने कहा कि असुनवाई का परिणाम भुगतने सिंधिया तैयार रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129