Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: CMO पर अपनी कृपा बताने वाले नेताजी दिखे मंच के कोने में, बागी पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से रोया दुखड़ा, "गायत्री को हटा दो माई बाप, ये लो इस्तीफे", दस दिन का मिला आश्वासन, पर क्या द ग्रेट सिंधिया की मर्जी के बिना हिल सकती है कुर्सी !

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। दोस्तों नगर नारकीय हालातों में है। करोड़ों खर्च के बाद भी मड़ीखेड़ा का मिजाज ठीक नहीं है जिससे नगर में पानी का संकट बना हुआ है। इधर प्रमुख बाजार की सड़कें खुदी पड़ी हैं और बची खुची कोर्ट रोड को भी खोदकर छोड़ दिया गया है। ऊपर से लेन देन के फेर में जूतम पेजार के हालात बने वो तो गनीमत रही कि नपा के सीसीटीवी जिंदा थे जिनसे वीडियो वायरल हो गया और लोगों को पता चल गया कि अध्यक्ष के भरोसे सीएमओ इशांक धाकड़ टिके हुए हैं लेकिन ये क्या हुआ रविवार को सीएमओ के कृपापत्र द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंच पर एक कोने में बैठे नजर आए। अलग थलग क्योंकि एक तरफ नगर के छोटे बड़े लोग पुरस्कृत हुए। यहां तक कि सफाई मित्र तक पुरस्कृत हुए। सीएमओ इशांक धाकड़ भी पुरस्कार ले आए लेकिन मजाल क्या कि किसी ने बहन जी का नाम नहीं लिया हो? खैर इतना भी होता तो ठीक इधर जिन पार्षदों ने नपाध्यक्ष को हटाने की कसम करैरा में टेकरी सरकार पर खाई थी वे भोपाल कूच कर गए और प्रदेश अध्यक्ष से अपना दुखड़ा रोया। अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने उनकी बात सुनी और भीगी आँखें देखकर रूमाल देते हुए कहा कि अगले दस दिन में कोई न कोई रिजल्ट जरूर दूंगा। इन बागी पार्षदों के झुंड में पूर्व सीएमओ राम निवास शर्मा भी नजर आए। 
क्या हेमंत जी बदलेंगे तरीका शिवपुरी में बिना सिंधिया की मर्जी से पत्ता हिलेगा!
आपको याद दिला दें कि प्रदेश सरकार पिछले कई सालों से पूरे प्रदेश में जो चाहे कर ले लेकिन शिवपुरी में पत्ता सिंधिया जी की मर्जी से हिलता है। उनकी मर्जी के बिना अभी तक को किसी का ट्रांसफर तक नहीं होता ये तो नपाध्यक्ष के हटने की नौबत है! कुल मिलाकर आगे आगे देखिए होता है क्या। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129