वीर दुर्गादास चौराहे से आता भारी वाहन, बाल बाल बची कार
नगर ने एक ट्रक धमाका के कैमरे में कैद हुआ है। रात 9.56 पर ये ट्रक होटल कमला हेरिटेज क्रॉसिंग पर जाता नजर आया। इसी ट्रक से धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर की कार बाल बाल बची। जैसे ही उनकी कार कमला हेरिटेज से वायपास पर आई ये ट्रक तेज रफ्तार आया, गनिमत रही कि चालक ने हॉर्न बजा दिया जिससे कार किनारे कर ली गई अन्यथा बड़ी दुर्घटना तय थी। (देखिए video)
प्रमुख समस्याएँ और लापरवाही:
नियमों की अनदेखी: ट्रैफिक पुलिस ने नो- एंट्री में घुसने पर ₹5000 के जुर्माने के बोर्ड तो लगाए हैं, लेकिन धरातल पर कार्रवाई शून्य है। भारी वाहन विशेष रूप से बड़ौदी फॉरेस्ट नाके और फतेहपुर मार्ग से शहर में प्रवेश कर रहे हैं।
सड़कों का बुरा हाल: भारी वजन के कारण थीम रोड, उसके डिवाइडर और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। धूल और प्रदूषण से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है।
NHAI और रेलवे की सुस्ती: शहर के बाहर नवीन बायपास के ब्रिज और पोहरी रोड के ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पोहरी रोड रेलवे ओवरब्रिज (लागत ₹80 करोड़) का काम कई साल से अधूरा पड़ा है।
हादसों का बना रहता है डर
दिन-रात नगर ने भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों के लिए पल-पल हादसे का खतरा बना रहता है। हाल ही में शहर के पास हाईवे पर कई गंभीर बस-ट्रक भिड़ंत की घटनाएँ सामने आई हैं, जिनमें कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी या वे घायल हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सख्ती नहीं दिखाई और बायपास का काम पूरा नहीं कराया, तो शहर की सड़कें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। आलम ये है कि न्यू बायपास पर दो ब्रिज टूटे हैं। इनमें से एक रेलवे ने बनाया था लेकिन निर्माण के बाद से ये बार बार टूट जाता है। एक समय nhai के डायरेक्टर राजेश गुप्ता हुआ करते थे ऑफिस भी शिवपुरी में रहता था जिससे चौकस मॉनिटरिंग हुआ करती थी। बाद में ऑफिस ग्वालियर ले जाया गया और तभी से दो राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन वाले शिवपुरी में सड़कों की हालत खराब करने में भारी वाहन बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें