Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (RES) पर आरोप, नवीन खेत सड़क योजना में बिना सड़क बनाए हो गया 21 लाख का भुगतानजिला पंचायत सदस्य अवधेश ने की शिकायत, जांच करने भेजा एसडीओ को तो नहीं मिली सड़क

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ग्रामीण यांत्रिकी शाखा (RES) पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। ये आरोप जिला पंचायत के सदस्य और पूर्व मंत्री के सुपुत्र अवधेश सिंह ने लगाया है उनका कहना है कि वर्ष 2020-21 में 1.80 किमी की नवीन खेत सड़क योजना के तहत 40.91 लाख की सड़क बनाई जानी थी लेकिन सड़क बिना बनाए 21 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस मामले की शिकायत सामने आई तो ई ई जी के श्रीवास्तव ने बुधवार को एसडीओ को जांच करने भेजा लेकिन बताया जा रहा है कि ईई को एसडीओ ने किसी दूसरी सड़क का वीडियो बनाकर डाल दिया जिससे जांच शंका के घेरे में आ गई है। बता दें कि वर्ष 2020- 21 में शिवपुरी तहसील की ग्राम पंचायत रातीकिरार में 1.80 किमी लंबी सड़क नवीन खेत सड़क योजना के तहत रामचरण धाकड़ के खेत से पूरन धाकड़ के खेत तक स्वीकृत हुई, जिसमें तीन पुलिया भी शामिल थीं। सड़क की लागत 40.91 लाख रुपए थी, जिसमें से बिना सड़क निर्माण किए 21 लाख रुपए का भुगतान निकाल लेने का आरोप है। जब इस मामले की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से जिला पंचायत सदस्य ने की, तो आज RES के एसडीओ अपनी टीम के साथ मौका मुआयना करने गए। रामचरण के खेत से पूरन के खेत तक की सड़क देखने पहुंची टीम को मौके पर सड़क के नाम पर जुता हुआ खेत मिला। जिला पंचायत सदस्य ने रामचरण का घर और खेत दिखाकर पूछा कि सड़क कहां पर है। इस बीच RES के ईई जी के श्रीवास्तव को एसडीओ ने एक नई मुरम सड़क का वीडियो भेजकर यह कह दिया कि मौके पर सड़क तो बनाई है। 
इधर ई ई श्रीवास्तव का कहना है कि हम शिकायत की जांच करवा रहे हैं, एसडीओ को मौके पर भेजा है। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129