Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कलेक्टर अर्पित की पहली जनसुनवाई क्लास में लगी लंबी कतार, फेवरेट सब्जेक्ट की आई जनसुनवाई में शिकायत तो बुला लिए गए एसडीएम, मामला, सिंधिया राजघराने से दान में मिली भूमि की फर्जी रजिस्ट्री का, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, सही मिली शिकायत तो होगी कारवाई

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर अर्पित वर्मा मंगलवार को सुबह से ही आतिशी पारी खेलते नजर आए। श्योपुर से शिवपुरी आते समय रास्ते में मिले शहर की सीमा से लगे स्कूलों में ताले झूलते देख उन्होंने जिले भर में स्कूलों के हालात परखने के निर्देश दे डाले। अब कारवाई का दौर जारी है। इधर नेता नगरी ने भी केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के संभावित दौरे के मद्दे नजर कलेक्ट्रेट में तैयारी बैठक ले डाली। जिसके बाद अपेक्षित जन सुनवाई की पहली क्लास में कलेक्टर अर्पित के समक्ष लंबी कतार लगी दिखाई दी। सामने जिले स्तर के सभी अधिकारी बैठे नजर आए। एक एक कर जन की कलेक्टर ने सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि मीडिया से पहली मुलाकात में कलेक्टर अर्पित से हमारे साथियों ने कहा था कि जनसुनवाई में भारी भीड़ जुटती है जबकि जिले भर में अमला तैनात है तो क्यों लोग खनियाधाना पिछोर करेरा आदि से शिवपुरी आते हैं आज आशा के अनुरूप लोग शिकायत लेकर आए लेकिन सबसे बड़ी बात ये थी कि कलेक्टर के फेवरेट भूमि से जुड़ा एक मामला आज शिकायत में सामने आया है। जिसमें सिंधिया राजवंश के समय दान में मिली भूमि की फर्जी रजिस्ट्री हो जाने का आरोप सामने आया है। कलेक्टर ने तन्मयता से शिकायत सुनी फिर मौके पर ही एसडीएम को बुलाकर जांच के निर्देश दे दिए हैं। अगर बात में दम निकली तो भूमि हड़पने के इस मामले में कारवाई तय है। 
ये है पूरा मामला 
दरअसल ये मामला वैसे तो पुराना ब लेकिन कलेक्टर की ख्याति सुनकर गढ़ा मुर्दा सामने आ गया है। शिकायतकरता के अनुसार जब नरवर जिला हुआ करता था तब उसके परिवार को सिंधिया राजघराने से जो भूमि दान में मिली थी इस जमीन को भूमाफियाओं ने फर्जी ढंग से रजिस्ट्री करवा लिया है। इसके लिए दिवंगत व्यक्ति को कागजो में जिंदा बताकर रजिस्ट्री करा ली है। आज कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शिकायत कर्ता से देर तक बातचीत की और तत्काल एसडीएम शिवपुरी को बुलाकर जांच के निर्देश दिए है।
सतनवाडा कलां निवासी राजेंद्र बाथम पुत्र रामजीलाल बाथम ने कलेक्टर को बताया कि सतनवाडा कलां में मेरे पूर्वजों की पैतृक भूमि सर्वे न. 429, 430, 431.432, 433, 434, 435,436, 437, 438, 439, 650, 657 कुल किता 13 कुल रकवा 6.2900 हेक्टेयर का शामिलात खाता है। जिसमें से मेरे परदादा भागीरथ नाबालिग सरपरस्त मां रमको ढीमर का हिस्सा 1/7 भूमि के नाम से खसरा में सन 1950-1951 से सन 1979-1980 तक दर्ज है तब हमारे बुजुर्ग मजदूरी करते थे। उन्हें जानकारी नहीं थी कि भूमि में अपना नाम दाखिला करवाना होता है। इस भूमि पर हमारे पूर्वजों का ही नाम चलता आ रहा है। यहां तक की वर्तमान में हमारा परिवार इस पर खेती कर रहा है और यह हमारे परिवार का संयुक्त खाता है।
ऐसे करवाई रजिस्ट्री 
शिकायत के अनुसार इस भूमि के हिस्सेदार भागीरथ नाबालिग सरपरस्ती रमको ढिमर के नाम पर भागीरथ पुत्र रमेश बाथम उम्र 63 साल को मालिक बनाकर इस भूमि की रजिस्ट्री करा ली। वर्तमान में जिस व्यक्ति का नाम रजिस्ट्री में विक्रेता के रूप में दर्ज है वह ग्राम पनघटा मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी का निवासी है। इस व्यक्ति से हमारे परिवार से दूर दूर तक का नाता नहीं है। इस व्यक्ति की समग्र आईडी कमांक 136382482, वोटर कार्ड नंबर एसके0500348 है। मालिक का जन्म सन 50 से पहले का है, जबकि मेरे परदादा भागीरथ का नाम सन 1950-1951 के खसरा में भागीरथ ना.बा. सरपरस्त मां रमको ढीमर दर्ज है। इस हिसाब से मेरे परदादा का जन्म सन 1950 से पहले का है। जबकि फर्जी विक्रेता भागीरथ पुत्र अपरू बाथम निवासी पनघटा, मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी की उम्र रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को 60 वर्ष दर्ज है, जो पूर्ण रूप से फर्जी है। यह रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को उप पंजीयक कार्यालय शिवपुरी में कराई गई है।
सतनवाडा निवासी युवक राजेंद्र बाथम ने मीडिया को बताया कि यह तालाब की जमीन हमारे पुरखों को सिंधिया राजवंश ने जब दान में थी तब नरवर जिला हुआ करता था। शिवपुरी में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि मेरे स्वर्गवाजी दादाजी को कागजो में जिंदा कर लिया है।
सतनवाड़ा निवासी राजेंद्र बाथम का कहना है इससे पूर्व में इस फर्जी रजिस्ट्री के मामले की शिकायत एसपी और कलेक्टर शिवपुरी को की थी, लेकिन शिवपुरी के दो बडे भाजपा नेता इस मामले में गिरिराज मंगल का साथ दे रहे हैं इस कारण इस मामले को दबा दिया गया। रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति का हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है केवल नाम और जाति लगभग एक समान होने का इस गिरोह ने फायदा उठाया है। इस व्यक्ति की समग्र आईडी भी अन्य परिवार की है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129