Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: सीबीएसई 2026 का रिजल्ट घोषित, कॉमर्स विषय से जिला टॉप किया एंबीशन काॅमर्स क्लासेस शिवपुरी की छात्रा अंतरा जैन ने

बुधवार, 13 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सीबीएसई 2026 का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया। इस वर्ष सीबीएसई का रिजल्ट 85.20% रहा जबकि पिछले वर्ष यह 88.39% था। खास बात ये रही की शिवपुरी जिले में इस बार भी जिला टॉपर कॉमर्स विषय से रही है। आदर्श नगर की सबसे सफल और विद्यार्थियों की पहली पसंद एंबीशन काॅमर्स क्लासेस शिवपुरी के डायरेक्टर विकुल कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष शिवपुरी जिले में सीबीएसई की टॉपर अंतरा जैन रही है जिन्होंने 98.6% अंक प्राप्त करके न केवल एंबीशन कॉमर्स क्लासेज बल्कि अपने परिवार एवं गीता पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है। हम अंतरा जैन एवं अन्य विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। संस्था द्वारा हर वर्ष जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देते हुए प्रथम स्थान पर ध्वज लहराया जाता है। इस वर्ष भी संस्था के कई विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी सब्जेक्ट में उच्चतम परिणाम हासिल किया है। जिनमें निम्न होनहार शामिल हैं।
निमित गुप्ता 99/100
अंतरा जैन 98/100
आदिति जैन 96/100
अदिति गोयल 95/100
हर्षित गोयल 95/100
मयंक सिंघल 95/100
रिया चौधरी 94/100
सम्मान गौतम 94/100
मोहिनी यादव 94/100
भव्य जैन 94/100
पार्थ अग्रवाल 92/100
प्रथा अग्रवाल 91/100
स्नेहा गुप्ता 90/100
मनु सिंघल 90/100
अर्पित गुप्ता 90/100
मार्किंग सिस्टम को बदल दिया 
गौरतलब है कि इस वर्ष सीबीएसई ने अपनी मार्किंग सिस्टम को बदल दिया था। जहां पहले शिक्षकों द्वारा मैन्युअल कॉपी चेकिंग की जाती थी जिसे बदलकर ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम शुरू किया गया। इसी कारण परीक्षा परिणाम में अप्रत्याशित अंतर पाया गया। इस वर्ष अकाउंटेंसी का एग्जाम सबसे पहले था और उसकी चेकिंग सबसे पहले की गई। यह कहा जाए कि इसी सब्जेक्ट पर प्रैक्टिस की गई। शायद इसीलिए परीक्षा परिणाम पहले से अत्यधिक काम आया है। संस्था के डायरेक्टर विकुल कुमार जैन ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को बधाई दी है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129