इस तरह किया शर्मा जी का वाट्सअप हैक
शर्मा जी ने बताया कि उनके पास एक फोन आया। जिसमें बोला गया कि वह कोरियर वाला है और डिलीवरी देनी है। आप ये नम्बर डायल कर लीजिए, फिर एक नम्बर दिया लेकिन जैसे ही शर्मा जी ने अपने मोबाइल से नंबर डायल किया उनका वाट्सअप हैक कर लिया गया। शर्मा जी का कहना है कि आए दिन कोरियर आती है, मुझे लगा कोई कुरियर आई होगी और हैकर ने अपनी करतूत अंजाम दे डाली।
कलेक्टर बेटे पर भी पहुंचा मेसेज तो पता लगा हैक हुआ
बता दें कि शर्मा जी के होनहार बेटे तन्मय कलेक्टर हैं जब उनके पास भी पिता के नंबर से पैसे भेजने का संदेश मिला तो उन्होंने पिता को फोन किया पापा क्या हुआ अचानक मेसेज भेजा आपने ? जब पूरी बात बताई तो पोल खुली की हेकर ने अपना काम कर दिया।
तन्मय से मिलिए
तन्मय वशिष्ठ शर्मा 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं, जिन्होंने UPSC परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की। उन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की है और वे 2017 में IPS के लिए भी चुने गए थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें