#धमाका_न्यूज: 4 साल पूरे भी नहीं हुए तेज आंधी में धराशाई हो गई खूबत घाटी की बांस की ग्रीन दीवार, अबकी बार लगभग पूरी हुई डेमेज, देखिए video
शिवपुरी। गुणवत्ता की कमजोरी चार साल में ही सामने आने लगी है, वैसे भी हर साल खूबत घाटी के 5 किमी सड़क निर्माण में ब्रिज के किनारे फॉरेस्ट की शर्त पर लगाई गई बांस निर्मित ग्रीन दीवार कहीं न कहीं से डैमेज होती आ रही है लेकिन शनिवार को आई तेज आंधी में ये दीवार लगभग पूरी तरह जमीदोंज हो गई है। बताना होगा कि ब्रिज की जिस दीवार पर इसे लगाया गया वह शुरू से ही कमजोर थी क्योंकि छोटी सी एंगिल पर ऊंचाई में ये बांस की ग्रीन दीवार बनाई है जो किसी भी हाल में लंबा जीवन तय नहीं कर सकती। बताना ये भी होगा कि इस 5 किमी लंबाई की सड़क में भी कई जगह डामर गायब है, गड्ढे हैं तो कई जगह डामर के पेंच होने से सड़क समतल नहीं है और हादसों का डर बना रहता है जबकि खूबत घाटी पर पहले से ही ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है जिसकी जानकारी NHAI को है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें