Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 मई को ग्वालियर आएंगे, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

रविवार, 3 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 मई को ग्वालियर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन प्रात:काल लगभग 10 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रात: लगभग 10.20 बजे ग्राम बेला पहुँचकर ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर द्वारा एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 12.30 बजे ग्वालियर व्यापार मेला परिसर पहुँचकर “राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 
 इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़क मार्ग द्वारा अपरान्ह लगभग 3 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा अपरान्ह लगभग 3.40 बजे गोला का मंदिर एमाअईटीएस के सामने निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करने पहुँचेंगे। इसके बाद लगभग 4.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 
CM Madhya Pradesh 
#gwalior













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129