दूध विक्रेता पिछले कई दिनों से दूध के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते शहर में दूध की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई थी।
दूध की किल्लत के कारण बड़ी संख्या में लोग अमूल और सांची जैसे पैकेटबंद दूध पर निर्भर हो गए थे। हालांकि सीमित उपलब्धता के कारण लोगों को वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ डेयरी संचालकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पशुओं के चारे और रखरखाव का खर्च बढ़ जाता है। इसी वजह से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नई दरें 1 जून से 15 जुलाई तक लागू रहेंगी।
डेयरी संचालकों के मुताबिक वर्षाकाल में हरे चारे की उपलब्धता बढ़ने के बाद दूध की कीमतों की समीक्षा की जा सकती है। ऐसे में 15 जुलाई के बाद दाम घटाने पर भी विचार संभव है। वहीं दूध विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के चलते भविष्य में दूध के दाम कम होने की संभावना बेहद कम है।
हड़ताल खत्म होने के बाद अब शहर में दूध संकट समाप्त हो गया है। शनिवार से दूध की आपूर्ति फिर सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें