Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 350 क्वार्टर जब्त

बुधवार, 27 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 7 पेटी अवैध देसी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। दिनांक 27.05.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पोहरी बस स्टैंड के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से खड़ा है।
तलाशी में मिली 350 क्वार्टर शराब
सूचना की तस्दीक करने पहुंची पुलिस टीम ने पोहरी बस स्टैंड की तरफ घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोका। उसके पास सफेद प्लास्टिक के दो कट्टे थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल सेन उर्फ गोलू (उम्र 20 वर्ष), निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद कट्टों की तलाशी ली, तो उनके भीतर गत्ते की 7 पेटियां पाई गईं। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा (कुल 350 क्वार्टर) भरी हुई थी।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
वैध लाइसेंस या दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 415/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 374 गजेंद्र परिहार, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 285 राहुल कुमार और आर. चालक 259 शरद यादव की विशेष भूमिका रही।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129