Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: होटल सोन चिरैया अब नए अंदाज में स्वागत के लिए तैयार, रूफ टॉप स्विमिंग पूल, जकूजी सूट्स और भी बहुत कुछ

रविवार, 3 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तों शिवपुरी धीरे धीरे सही लेकिन नई उड़ान भरने लगा है, नकारात्मक सोच को पीछे छोड़ दें तो हाल ही में हुए कुछ नए कार्य देखें तो लगता है कि आने वाला कल सुखद होने वाला है। शहर में माधव टाइगर रिजर्व की स्थापना भले ही लोगों को रास न आ रही हो लेकिन पर्यटन प्रेमी देश और विदेश से जल्द ही शिवपुरी का रुख करेंगे। इसी प्रोजेक्ट को कंपनी देने के लिए आवश्यकता थी शहर में लग्जरी होटल की जो अभी तक टूरिस्ट विलेज को छोड़ दें तो बाकी सिर्फ नाम के होटल थे। अब लेमन ट्री की एंट्री होने जा रही है। कूनो रिसोर्ट्स भी कूनो अभ्यारण्य और शिवपुरी के बीच सेतु की तरह मौजूद है।
इधर सिंधिया राजवंश की संगमरमरी छतरी के प्रांगड़ में ताज होटल आकार ले रहा है। मां होटल भी खुल चुका है तो इसी क्रम में शहर के ठीक बीच में स्थित व्यवसाई एवं
समाजसेवी अमिताभ त्रिवेदी ने अपने होटल सोन चिरैया को नए अंदाज में पेश कर दिया है।
किसी फाइव स्टार होटल की तर्ज पर तैयार इस होटल में अब सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें रूफ टॉप की सुविधा, छत पर पूल फैसिलिटी,
लग्जरी बैंकट हॉल के साथ साथ रूफ टॉप पुल साइड में हॉल भी उपलब्ध है।
खास बात ये है कि जकूजी सूट्स भी अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर नए अंदाज में होटल सोन चिरैया आपकी हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129