शिवपुरी। दोस्तों लोग कहते है कि बच्चों को बचपन में जिस सांचे में ढाल दो वे बड़े होकर वैसे ही बन जाते हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, संस्कार दिए जाएं तो वे एक नेक दिल इंसान बन सकते हैं। नगर में कुछ लोग बच्चों को इसी दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। बीते रोज शहर के टेकरी स्थितव्यवसाई संदीप जैन की बेटी का जन्मदिन था। उन्होंने इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए पशुरक्षक संघ शेल्टर का चयन किया। संदीप यहां बच्चों के साथ पहुंचे और बड़ी धूमधाम से अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। साथ ही बेटी का तुला दान कर सभी गौमाताओं की सेवा कराई। बाद में केक भी काटा। संदीप का ये कदम अनुकरणीय है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें