शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक का विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमत 200000 रु. जप्त की एवं आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ के विक्रय एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है इसी आदेश के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थो का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गयी है, दिनांक 03.05.26 को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो रेल्वे माल गोदाम के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू राठौर पुत्र रमेश राठौर उम्र 36 साल नि० फतेहपुर टोंगरा रोड शिवपुरी को होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से 17.60 ग्राम स्मैक कीमती करीबन 200000 रू की पायी गयी बाद गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी बाद आरोपी के विरूध्द अप०क0 346/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी से स्मैक लाने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपी जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० मुरारी यादव, प्र०आर० 374 गजेन्द्र परिहार, प्र०आर० 643 शैतान सिहं, प्र०आर० 335 महेश भास्कर, प्र०आर० 342 मोहन चौहान, प्र०आर० 722 राजवीर सिंह, प्र०आर० 797 संतोष बैस, आर0 997 सुमित सेंगर, आर0 161 सोमवीर सिंह, आर0 1183 दीपक दिलेवर, आर0 182 दिनेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें