शिवपुरी। जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय आगमन पर एएसपी सुधीर मुले ने एसपी को पुष्प गुलदस्ता भेंट किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस
अधीक्षक भुटिया ने सबसे पहले ऑफिस की शाखाओं का अवलोकन किया। बाद में जिले के पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
इसके पहले एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया और शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया साथियों के सवालों के जवाब भी दिए।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें